भारत ने 21000 करोड़ के पार किया डिफेंस एक्सपोर्ट, राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी को दिया श्रेय
नई दिल्ली
भारत ने अपने डिफेंस एक्सपोर्ट में इतिहास रच दिया है। देश का डिफेंस एक्सपोर्ट वित्तीय वर्ष 2023-2024 में 32.5% बढ़कर पहली बार 21,000 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया। इस कीर्तिमान के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ‘एक्स’ पर लिखा कि वित्त वर्ष 2013-14 की तुलना में पिछले 10 सालों में डिफेंस एक्सपोर्ट 31 गुना बढ़ गया है। मंत्रालय के अनुसार, ‘रक्षा निर्यात ने 2023-24 में रेकॉर्ड 21,083 करोड़ को छू लिया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 के 15,920 करोड़ की तुलना में 32.5% ज्यादा है। एक वर्ष में यह अभी तक की सबसे तेज ग्रोथ है।
21 हजार करोड़ का आंकड़ा पार
इस निर्यात में निजी क्षेत्र और सार्वजनिक रक्षा क्षेत्र के उपक्रमों का क्रमशः 60% और 40% का योगदान रहा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह पहला मौका है कि जब भारत का रक्षा निर्यात 21 हजार करोड़ के आंकड़े को पार कर गया।
50 कंपनियों ने किया निर्यात
गौरतलब है कि भारत की करीब 50 कंपनियों ने 84 देशों को अपने रक्षा उत्पाद बेचकर यह चमत्कारिक लगने वाला लक्ष्य हासिल किया है। रक्षा मंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में रक्षा मंत्रालय ने कई ऐसे कदम उठाए जो इस रूप में फलीभूत हुए।
You Might Also Like
मुकेश अंबानी की बढ़ी मुश्किल, 10.9 मिलियन लोगों ने छोड़ा Jio का साथ, जानें वजह
मुंबई रिलायंस जियो ने कुछ समय पहले ही रिचार्ज प्लान की कीमतों में इजाफा किया था। अब कंपनी के यूजर...
हमारे किसान पराली नही जलाएंगे, वो जागरूक हैं: हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़ हरियाणा में नई सरकार का शपथ ग्रहण हो चुका है. जिसके बाद सीएम नायब सिंह सैनी ने सचिवालय में...
दिल्ली में यमुना का पानी जहरीला, सफेद झाग से भरी यमुना
नई दिल्ली सर्दियों की दस्तक के साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का जहर घुलने लगता है. इसके...
NSUI जिलाध्यक्ष सीके चौधरी की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोला
सूरजपुर सूरजपुर में हुए दोहरे हत्याकांड में NSUI के जिला अध्यक्ष का नाम आने के बाद अब राजनीतिक गलियारों में...