नई दिल्ली
भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर और पूर्व कप्तान दत्ताजीराव गायकवाड़ का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण मंगलवार को निधन हो गया। वह भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और राष्ट्रीय कोच अंशुमान गायकवाड़ के पिता थे। वह 95 वर्ष के थे।
परिवार के एक सूत्र ने मीडिया को बताया कि उन्होंने पिछले 12 दिनों से बड़ौदा के एक अस्पताल के आईसीयू (गहन चिकित्सा कक्ष) में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आज सुबह अंतिम सांस ली। उन्होंने 1952 और 1961 के बीच भारत के लिए 11 टेस्ट खेले थे। उन्होंने 1959 में इंग्लैंड दौरे पर राष्ट्रीय टीम की कप्तानी भी की थी।
दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 1952 में लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ पदार्पण किया और उनका अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच 1961 में चेन्नई में पाकिस्तान के खिलाफ था। गायकवाड़ ने रणजी ट्रॉफी में 1947 से 1961 तक बड़ौदा का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 47.56 की औसत से 3139 रन बनाए, जिसमें 14 शतक शामिल थे। उनका सर्वोच्च स्कोर 1959-60 सत्र में महाराष्ट्र के खिलाफ नाबाद 249 रन था।
वह 2016 में भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर बने थे। उनसे पहले पहले दीपक शोधन भारत के सबसे अधिक उम्र वाले टेस्ट क्रिकेट थे। पूर्व बल्लेबाज शोधन का 87 वर्ष की आयु अहमदाबाद में निधन हुआ था।
You Might Also Like
आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा,सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप-5 प्लेयर, रोहित शर्मा का दूसरा नंबर
मुंबई आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। यहा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 18वां सीजन...
डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स भी पूरी शिद्दत से आईपीएल के लिए लगी, बल्लेबाजों की फौज, स्पिनर्स भी खूब
मुंबई आईपीएल 2025 शुरू होने में ज्यादा वक्त नहीं बचा है। सभी टीमें इसके लिए तैयारी में जुट गई हैं।...
मुंबई इंडियंस को आगामी सीजन में बड़ा झटका लग सकता है, जसप्रीत बुमराह शुरुआती मैचों से हो सकते हैं बाहर
मुंबई मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से कुछ दिनों से क्रिकेट के मैदान से बाहर...
भारत के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में लॉर्ड्स को होगा 4 मिलियन पाउंड का नुकसान, इसकी वजह है भारत
लंदन भारत के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालीफाई न कर पाने से लॉर्ड्स को जून में इस पांच...