बिरनपुर दंगा मामला: 15 लोगों को मिली जमानत, जेल से छूटते ही जगह-जगह हो रहा स्वागत
![](https://ekhulasa.com/wp-content/uploads/2024/02/Chhattisgarh_02-1-9-750x363.jpg)
बेमेतरा.
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र के ग्राम बिरनपुर में 10 अप्रैल 2023 को हुई आगजनी मामले में पकड़े गए 15 आरोपियों को सोमवार को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। इससे पहले आठ आरोपियों को जिला कोर्ट ने बरी कर दिया था। इन सभी आठों आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में संदेह का लाभ मिला था। जमानत के बाद सोमवार शाम को बेमेतरा उपजेल के बाहर उनके समर्थकों की भीड़ लग गई है। देर रात तक सभी आरोपी अपने अपने घर पहुंचे। इस दौरान उनका स्वागत किया गया।
जेल से ही ये सभी भगवा वस्त्र धारण किए अपने घर के लिए निकले हैं। ग्राम बिरनपुर में आठ अप्रैल 2023 को भुवनेश्वर साहू पिता ईश्वर साहू की हत्या गांव के नवाब खान समेत अन्य लोगों द्वारा कर दी गई थी। हत्या के विरोध में 10 अप्रैल को विश्व हिंद परिषद, बजरंग दल समेत भाजपा द्वारा छत्तीसगढ़ बंद बुलाया गया था। इसी बंद के दौरान गांव में हजारों की संख्या में लोग एकत्र हो गए थे। गांव के खातून बी के मकान में दोपहर 2 से 2.30 के बीच में अज्ञात लोगों द्वारा आग लगा दिया गया। खातून बी का पूरा मकान जलकर राख हो गया था व कमरे में रखे सामान सिलाई मशीन, बर्तन, सायकल, घरेलू उपयोगी सामान जलकर नुकसान हो गया। राहत की बात थी कि इस घटना के दौरान खातून बी अपने परिवार के साथ विवाद के डर से कहीं चली गई थी।
बता दें कि इसी दिन ही गांव में पिता-पुत्र के शव भी मिले थे। इनके सिर पर चोट के निशान थे। मृतक के नाम रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद हैं। इस मामले में कुछ आरोपी पकड़े गए है। वर्तमान में मामला कोर्ट में चल रहा है। वहीं भाजपा ने विधानसभा चुनाव के इसी क्षेत्र के साजा विधानसभा के लिए मृतक भुवनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू को अपना प्रत्याशी बनाया। चुनाव में ईश्वर साहू ने कांग्रेस प्रत्याशी व मंत्री रविन्द्र चौबे को पांच हजार वोटों से हराया है।
You Might Also Like
मध्य भारत का पहला सरकारी संस्थान बना रायपुर मेडिकल कॉलेज में M.Ch. सर्जिकल ऑन्कोलॉजी कोर्स को मिलीं 3 सीटें
रायपुर राजधानी रायपुर से एक बड़ी खुशखबरी आई है। राज्य द्वारा संचालित पं. जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल (पं. जेएनएम) मेडिकल कॉलेज...
छत्तीसगढ़ : सुकमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विस्फोटकों के साथ 2 नक्सली गिरफ्तार
सुकमा केरलापाल थाना क्षेत्रान्तर्गत 1 इनामी नक्सली सहित 2 नक्सलियों को विस्फोटक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार...
भजनलाल शर्मा के निर्देशन में राज्य सरकार आमजन को नि:शुल्क सुविधाएं दे रही, अब परिजनों संग खेल रहा है नैतिक
जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में राज्य सरकार आमजन को नि:शुल्क तथा बेहतर चिकित्सा सुविधाएं दे रही है। राज्य...
राजधानी रायपुर में बीती रात रशियन युवती ने नशे की हालत में तेज रफ्तार से कार से स्कूटी को टक्कर मारी
रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी के VIP रोड पर आधी रात को बड़ा सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा...