अनूपपुर
मां नर्मदा के उद्गम जिले में कार्य करना मेरा सौभाग्य है। इस जिले में कलेक्टर आशीष वशिष्ठ जी के मार्गदर्शन में कार्य करने का मौका मिला। यहां कार्य की अपार संभावना है। स्टॉफ भी सहयोगात्मक है। उक्ताशय के विचार स्थानांतरित अपर कलेक्टर सी पी पटेल ने विदाई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर कलेक्टर आषीष वषिष्ठ, संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डेय, एसडीएम अनूपपुर श्रीमती दीपशिखा भगत, तहसीलदार जी.एस. शर्मा, जिला पंचायत के एडिशनल सीईओ के.के. सोनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
स्थानांतरित अपर कलेक्टर सी पी पटेल ने कहा कि मां नर्मदा की कृपा तथा शुभचिंतकों के स्नेहाशीष से अस्वस्थ होने के बाद भी अल्प समय में ही स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि जिले में सद्भाव और भाईचारे का वातावरण है। जिससे विभिन्न योजनाओं में जिले की उपलब्धि प्रदेश स्तर पर अच्छी स्थिति पर है। उन्होंने जिले में किए गए कार्यों के संबंध में प्रकाश डाला। इस अवसर पर कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने कहा कि अपर कलेक्टर सी पी पटेल एक सुलझे हुए अधिकारी हैं। उनके बेहतर कार्य उनकी कार्यशैली को परिलक्षित करते हैं। उन्होंने बड़े ईवेंट के साथ ही चुनाव के उत्तरदायित्वों को बखूबी निभाया। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य, सुदीर्घ स्वस्थ जीवन की मंगल कामना की।
इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डेय, एसडीएम अनूपपुर श्रीमती दीपशिखा भगत, डीएचओ डॉ. आर.पी. सोनी, महिला बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी विनोद परस्ते ने अपने विचार व्यक्त किए। विदाई कार्यक्रम में शॉल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर स्थानांतरित अपर कलेक्टर का सम्मान किया गया।
You Might Also Like
प्रदेश की प्रगति को गति देगा सर्वहितकारी बजट : मंत्री सिंह
भोपाल मध्यप्रदेश को विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में 2025-26 का बजट एक...
किसानों के कल्याण को ध्यान में रखकर बना है बजट: कृषि मंत्री कंषाना
भोपाल किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना ने प्रदेश के बजट वर्ष 2025-26 पर अपनी प्रतिक्रिया...
प्रदेश को धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने में बजट निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका: राज्य मंत्री लोधी
भोपाल पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने कहा कि...
सृजन, समाज के प्रश्नों के समाधानकारक नवाचारों के लिए बनेगा विद्यार्थियों का सशक्त मंच : मंत्री श्री परमार
भोपाल भारत की गृहणियों की रसोई में कोई तराजू नहीं होता है, गृहिणियों को भोजन निर्माण के लिए किसी संस्थान...