युन्नान
मौसम कब पलटी मार जाए, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। और जब मौसम पलटी मारता है, तो काफी नुकसान होता है। पिछले कुछ समय में दुनियाभर में मौसम की मार के मामले देखने को मिल रहे हैं। चीन पर पिछले साल मौसम की काफी मार पड़ी। पर इस साल भी चीन पर मौसम की मार पड़ रही है। मौसम की मार का एक मामला चीन में आज, सोमवार, 22 जनवरी को भी देखने को मिला। चीन के साउथवेस्ट इलाके में युन्नान (Yunnan) प्रांत के झेनशियोंग (Zhenxiong) काउंटी में आज भीषण भूस्खलन का मामला सामने आया है।
करीब 47 लोग हुए दफन
जानकारी के अनुसार चीन में युन्नान प्रांत के झेनशियोंग काउंटी में आज हुए भीषण भूस्खलन का समय लोकल समयानुसार जल्द सुबह 5 बजकर 51 मिनट रहा। यह भूस्खलन इतना भीषण था कि इससे इलाके के 18 घर दफन हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए करीब 200 लोगों से उस इलाके को खाली करवाया गया। इस भूस्खलन में करीब 47 लोगों के दफन होने की खबर सामने आई है।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर करीब 200 रेस्क्यू वर्कर्स रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। साथ ही कई फायर इंजिन्स और एम्बुलेंस भी मौजूद हैं।
मृतकों की संख्या नहीं आई सामने
भूस्खलन की वजह से दफन हुए लोगों में से किसी की मौत हुई है या नहीं, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि सभी को बचाने की कोशिश की जा रही है।
You Might Also Like
गाजा में भूख बनी मौत का कारण! राशन की लाइन में 82 फिलीस्तीनियों की गई जान
गाजा गाजा में हालात हर बीतते दिन के साथ और भी भयावह होते जा रहे हैं। 2 जुलाई की रात...
भारत के करीब US का जंगी दम! B-52 बॉम्बर से F-15 फाइटर तक की तैनाती, आखिर निशाना कौन?
नई दिल्ली एक हालिया सैटेलाइट इमेजरी से पता चला है कि अमेरिका ने भारत के करीब हिन्द महासागर में एक...
पीएम मोदी ने संबोधन में कहा- घाना एक ऐसा देश है जो साहस के साथ खड़ा है, भारत सबके भले की बात करता है
अकारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घाना की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। पीएम मोदी ने गुरुवार को घाना की संसद को...
QUAD का बड़ा कदम: क्रिटिकल मिनरल्स पर एक्शन प्लान, चीन को घेरने की तैयारी
नई दिल्ली भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के समूह ‘क्वाड’ ने मिलकर चीन की मनमानी रोकने के लिए एक बड़ा...