मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जन आभार यात्रा में जगह-जगह हुआ बुंदेली परंपरा से भव्य स्वागत-अभिनंदन

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सागर में नगर आगमन पर जन आभार यात्रा में जनता ने बुंदेली परंपरा अनुसार भव्य स्वागत, अभिनंदन किया। बुंदेली लोक नृत्य का प्रदर्शन भी किया गया। साथ में आतिशबाजी भी की गई। जन आभार यात्रा के डेढ़ किलोमीटर के मार्ग पर लगातार पुष्प वर्षा की गई।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जन आभार यात्रा सागर पुलिस लाइन गेट से प्रारंभ होकर विवेकानंद चौराहा, जिला पंचायत चौराहा, चर्च चौराहा, लाल स्कूल, झंडा चौक, काली तिराहा होते हुए एम.एल.बी. स्कूल तिराहा पहुंची, जहां से मुख्यमंत्री डा. यादव पीटीसी मैदान पर आयोजित आभार सभा स्थल पहुंचे।
जन आभार यात्रा के मार्ग में जगह-जगह मुख्यमंत्री डा. यादव का बुंदेली परम्परा और संस्कृति के अनुरूप भव्य स्वागत किया गया। सीएम राइज स्कूल, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओ ने उन्हें लाउड स्पीकर प्रतिबंधित करने पर आभार व्यक्त किया। वहीं जैन समाज सहित अन्य सामाजिक संगठन ने खुले में मांस और अंडा के विक्रय पर प्रतिबंध लगाने के लिए धन्यवाद दिया। डॉ. मोहन यादव जन आभार यात्रा में खुले वाहन में सवार थे। आभार यात्रा में उनके साथ खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद विष्णु दत्त शर्मा, सांसद राज बहादुर सिंह, विधायक गोपाल भार्गव,विधायक शैलेंद्र जैन, गौरव सिरोठिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे।
जन आभार यात्रा की झलकियां
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपहार में मिली तलवार का प्रदर्शन कर सभी का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने पीतल के मुगदर को घुमाकर जय राम का नारा लगाया। गायत्री परिवार के द्वारा पूरी विधि विधान एवं मंत्रोच्चरण के साथ मुख्यमंत्री का सम्मान, स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के अभूतपूर्व स्वागत में भारी जन सैलाब उमड़ा। मुस्लिम समाज, जैन समुदाय, ईसाई समाज, गायत्री परिवार सहित समस्त धर्मो के धर्मगुरुओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
You Might Also Like
भोपाल पुलिस ने CG से शेख जफर को किया गिरफ्तार , 512 करोड़ के जीएसटी घोटाले में मुख्य आरोपी विनोद सहाय का साथी
भोपाल देश में चल रहे बड़े जीएसटी घोटाले में एक और गिरफ्तारी हुई है। भोपाल पुलिस ने बुधवार को छत्तीसगढ़...
केरल में फंसे ब्रिटेन के F-35 फाइटर जेट की नहीं हो सकी मरम्मत, अब टुकड़ों में वापस ले जाने की तैयारी
तिरुवनंतपुरम केरल के तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ब्रिटिश रॉयल नेवी के F-35 फाइटर जेट ने 14 जून को इमरजेंसी लैंडिंग...
मध्यप्रदेश के जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल संभाग के 17 जिलों में आज अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट
भोपाल मध्यप्रदेश में झमाझम पानी बरस रहा है। 1 जून से अब तक 51% ज्यादा बारिश हो चुकी है। 147.7...
जबलपुर : बजरंग दल ने महिला दर्शनार्थियों के लिए मंदिरों में पारंपरिक ड्रेस कोड लागू किया
जबलपुर महाकाल अंतर्राष्ट्रीय बजरंग दल ने जबलपुर के मंदिरों में महिला दर्शनार्थियों के लिए एक नया ड्रेस कोड जारी किया...