भोपाल
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे आने से पहले ही कांग्रेस ने राजधानी भोपाल में अपनी जीत के होर्डिंग लगा दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने लगा यह होर्डिंग कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता अब्बास हफीज ने लगाया है। इसमें वह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को बधाई देते नजर आ रहे हैं। साथ ही इसमें लिखा है कांग्रेचुलेशन, जनता का देने साथ फिर आ रहे हैं कमलनाथ। कांग्रेस का यह होर्डिंग चर्चा का विषय बन गया है।
भाजपा ने कसा तंज
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शिवम शुक्ला ने कांग्रेस के होर्डिंग पर तंज कसते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के अतिउत्साही नेता बचकानी हरकतों पर उतारू हैं। जनता के मूड और मिजाज की यही नासमझी उनको चुनाव में भारी पड़ी है। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है, नेताओं को तुष्ट करने के इन्हीं प्रयासों में लगे रहे कांग्रेस के कार्यकर्ता जनता का विश्वास नहीं प्राप्त कर पाए। एग्जिट पोल के बाद से ही कांग्रेस में बेचैनी है।
उन्होंने कहा कि मतदान के तत्काल बाद दशकों का अनुभव रखने वाले कमलनाथ जी और दिग्विजय जी ने हार की स्वीकारोक्ति के रूप ने ईवीएम में छेड़छाड़ की बात की। प्रशासन पर अविश्वास प्रदर्शित किया और चुनाव आयोग को संदेह के घेरे में ले आए, ताकि हार की वास्तविक जवाबदेही से बच सकें।
You Might Also Like
कांग्रेस नेता उदित राज ने कही ‘राम मंदिर पर बुलडोजर’ वाली बात, भड़क उठे लोग
नई दिल्ली दिल्ली के पूर्व सांसद और कांग्रेस के दलित नेता उदित राज ने 'राम मंदिर पर बुलडोजर' वाली बात...
रैलियों के आयोजन में जम्मू कश्मीर में नेताओं ने हरियाणा के अपने समकक्षों की तुलना में करीब चार गुना अधिक अनुमति ली
नई दिल्ली आधिकारिक आंकड़ों से यह जाहिर होता है कि विधानसभा चुनावों के मद्देनजर रैलियों के आयोजन एवं बैठक स्थल...
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चौंकाने वाला खुलासा किया, विपक्ष ने उन्हें पीएम पद का ऑफर दिया था
मुंबई लोकसभा चुनाव 2024 के कई महीने बाद केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने चौंकाने वाला खुलासा...
पूर्व कैबिनेट मंत्री और अंबाला छावनी से विधायक अनिल विज ने मुख्यमंत्री पद पर दावा ठोक दिया, सियासत तेज
हरियाणा हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक रस्साकशी लगातार बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में, पूर्व कैबिनेट मंत्री और...