इंदौर
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में सभी रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद जारी है। मुंबई-दिल्ली रेल मार्ग पर ट्रेनों की गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा की जाना है। इसके लिए लाइन में सुधार किया जा रहा है। वहीं इस रूट पर रेलवे ट्रैक के कर्व कम किए जा रहे हैं। हाल ही में भैरोगढ़ स्टेशन के कर्व को कम किया गया। अब यहां से ट्रेन 160 किमी प्रति घंटा की स्पीड से गुजर सकेगी।
पश्चिम रेलवे के रतलाम-गोधरा खंड में ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए ट्रैक में सुधार कार्य जारी है। इस खंड के भैरोगढ़ यार्ड में वर्षो पुरानी कर्व संख्या 97 अप में 4.2 डिग्री कर्व होने के कारण ट्रेन की गति 60 किमी प्रतिघंटा थी। इसके कारण ट्रेन परिचालन प्रभावित होता था। इसका रिअलाइनमेंट कर स्थायी गति प्रतिबंध को समाप्त कर दिया गया। रेलवे ट्रैक के कर्व में कमी आने से ट्रेनों की गति बढ़ेगी और यात्रा समय भी कम होगा।
छह दिन में कर दिया गया रिअलाइनमेंट
दिल्ली-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर होने के कारण भैरोगढ़ में यार्ड रिमाडलिंग एवं इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग का कार्य को पूरा करना काफी चुनौतीपूर्ण था। इस रूट से प्रतिदिन सैकड़ों यात्री एवं मालगाड़ियों का आवागमन होता है। रतलाम मंडल द्वारा इस कार्य को करने के लिए 21 नवंबर से टीडब्ल्यूओ कार्य आरंभ किया गया था, जो 26 नवंबर को पूरा हुआ।
You Might Also Like
अब हर गांव-शहर तक दौड़ेगी सरकारी बस, करोड़ों यात्रियों को राहत
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार एक नई परिवहन कंपनी बनाने जा रही है। यह राज्य भर में चलने वाली सभी प्राइवेट...
प्रदीप मिश्रा की कथा से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी इंदौर में खड़े ट्रक से टकराई, एक की मौत
इंदौर गुरुवार अलसुबह इंदौर के कनाड़िया बायपास पर एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई,...
मंत्री पटेल की अध्यक्षता में हुई श्रम विभाग की विभागीय परामर्श समिति की बैठक
भोपाल पंचायत, ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय में श्रम विभागीय परार्मशदात्री...
बागवानी उत्पादों की वैल्यू चेन विकसित करना समय की माँग : अपर मुख्य सचिव राजन
बागवानी उत्पादों के मूल्य संवर्धन के लिए राज्यस्तरीय वेबिनार आयोजित भोपाल प्रदेश में बागवानी उत्पादों की मूल्य श्रृंखला (वैल्यू चेन)...