राजनांदगांव.
जिले में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी तेजी से चल रही है और आज से जिले में बायोमेट्रिक मशीन का उपयोग खरीदी केन्द्रों में अनिवार्य कर दिया गया है। बायोमेट्रिक के माध्यम से किसानों के थम उनकी आंखों से बायोमेट्रिक किया जा रहा है ताकि किसान की सही पहचान हो सके और किसान अपना धान बेच सकें, जिले के धान खरीदी केन्द्रों में अब तक 23 हजार से अधिक किसानों ने धान बेचा है। लगभग पांच लाख क्विंटल से अधिक धान की बिक्री हो चुकी है।
धान खरीदी केन्द्रों में किसान धान बेचने पहुंच रहे हैं कुछ दिन पूर्व बिना बायोमेट्रिक मशीन के धान की खरीदी हो रही थी लेकिन आज से बायोमेट्रिक से धान खरीदी अनिवार्य कर दिया गया है ताकि किसानों की सही पहचान हो सके और कोई दूसरा व्यक्ति उस किसान के पर्चे में वहां धान ना बेच पाए। बायोमेट्रिक का उपयोग हाथ के अंगूठे और आंखों से किया जा रहा है ताकि सही किसान की पहचान हो सके और वह टोकन लेकर अपना धान समर्थन मूल्य पर संबंधित धान खरीदी मे अपनी उपज बेच सके। प्रदेश में एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू हो गई है दीपावली त्यौहार के कारण खरीदी धीमी गति से चल रही थी,, लेकिन त्यौहार खत्म होते ही अब किसान अपनी उपज लेकर खरीदी केन्द्रों में पहुंच रहे हैं। जिले के धान खरीदी केन्द्रों में बायोमेट्रिक मशीन का उपयोग नहीं हो रहा था लेकिन आज से बायोमेट्रिक मशीन का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है जिससे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केन्द्रों में किसानों की पहचान करने में आसानी हो रही है।
You Might Also Like
कोरिया में मेगा स्काई वॉचिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन
रायपुर शनिवार 10 मई की संध्या को कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर स्थित शासकीय आदर्श रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल के मिनी...
जिला एवं सत्र न्यायालय अम्बिकापुर के अंतर्गत सभी न्यायालयों में हाईब्रिड नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन
3036 प्रकरणों का त्वरित निराकरण अम्बिकापुर जिला एवं सत्र न्यायालय अम्बिकापुर के अंतर्गत सभी न्यायालयों में 10 मई 2025 को...
महाजाल से बदली जिंदगी: रूपलाल और राजेश की नई शुरुआत
रूपलाल और राजेश की नई शुरुआत रायपुर 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में खैरागढ़ विकासखण्ड के ग्राम खपरी...
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के एकदिवसीय प्रवास को लेकर कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक
अम्बिकापुर कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आगामी 13 तारीख को प्रस्तावित ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं...