Assembly Elections के बाद ही बढ़ेगा कर्मचारियों का चार प्रतिशत महंगाई भत्ता

भोपाल
मध्य प्रदेश के सात लाख कर्मचारियों का चार प्रतिशत महंगाई भत्ता अब मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद ही बढ़ेगा।
वित्त विभाग ने मांगी थी निर्वाचन आयोग से अनुमति
मध्य प्रदेश वित्त विभाग ने केंद्रीय कर्मचारियों की तरह राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 42 से बढ़ाकर 46 प्रतिशत करने के लिए निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी थी, जो अभी नहीं मिली है। शुक्रवार को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान है। ऐसे में, अब इसके बाद ही इस संबंध में निर्णय होगा।
मतदान के बाद दिया जाएगा मार्गदर्शन
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों का इस संबंध में कहना है कि यह ऐसा विषय नहीं है कि जिस पर तत्काल अनुमति आवश्यक हो, इसलिए मतदान के बाद इस संबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री शिवराज ने दी थी यह जानकारी
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महंगाई भत्ता बढ़ाने को लेकर प्रस्ताव भेजने की जानकारी इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट करके दी थी।
You Might Also Like
पंजाब कैबिनेट में आज बड़ा फेरबदल, Sanjeev Arora को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
पंजाब पंजाब कैबिनेट में आज बड़ा फेरबदल किया गया है। लुधियाना पश्चिम सीट से हाल ही में चुनाव जीतने वाले...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 जुलाई को विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए अंतरित करेंगे राशि
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार 4 जुलाई को प्रात: 11 बजे भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहीद कैप्टन मनोज पाण्डेय के बलिदान दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परमवीर चक्र से सम्मानित मां भारती के अमर सपूत कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय के...
प्रधानमंत्री श्री मोदी को मिला घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान विश्व पटल पर भारत के बढ़ते वर्चस्व का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री श्री मोदी को मिला घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान विश्व पटल पर भारत के बढ़ते वर्चस्व का प्रतीक :...