रामनाथपुरम (तमिलनाडु).
श्रीलंकाई नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) का उल्लंघन करने और गैरकानूनी तौर पर मछली पकड़ने के आरोप में 37 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया तथा पांच मछली पकड़ने वाले नावों को जब्त कर लिया। श्रीलंकाई नौसेना ने शनिवार और रविवार को दो अलग-अलग घटनाओं में इन भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। तमिलनाडु मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों ने रविवार सुबह यहां कहा कि गिरफ्तार मछुआरे रामनाथपुरम जिले के थंगाचिमादम और रामेश्वरम के रहने वाले हैं।
इस बीच, श्रीलंकाई नौसेना ने आज दावा किया कि उसने शनिवार की शाम और रविवार की सुबह श्रीलंकाई जलक्षेत्र से भारतीय शिकार करने वाले ट्रॉलरों को खदेड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया था। पकड़े गए मछुआरों और अवैध शिकार करने वाले ट्रॉलरों को तलाईमन्नार पियर और कंकासंथुरई हार्बर ले जाया गया और उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मत्स्य अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।
गौरतलब है कि इससे पहले 14 अक्टूबर को लंकाई नौसेना ने इसी तरह के आरोप में थंगाचीमादम से 27 मछुआरों को गिरफ्तार किया था और पांच नौकाओं को जब्त कर लिया था। सूत्रों के अनुसार श्रीलंकाई नौसेना ने इस साल अब तक 174 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और 27 भारतीय शिकार करने वाले नावों को जब्त किए हैं। गिरफ्तार मछुआरों की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए, रामेश्वरम के मछुआरे हड़ताल पर चले गए और द्रमुक सरकार के हस्तक्षेप के बाद मछुआरों के एक वर्ग ने कल ही मछली पकड़ने की गतिविधियाँ फिर से शुरू कीं।
You Might Also Like
‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर संसद में मंथन: 28 को लोकसभा, 29 को राज्यसभा में होगी चर्चा
नई दिल्ली संसद के दोनों सदनों में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा में होगी। जानकारी के मुताबिक, सोमवार यानी 28 जुलाई...
18 साल से कम उम्र में सहमति से सेक्स भी अपराध: सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने दी स्पष्ट राय
नई दिल्ली केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया है कि यौन संबंधों के लिए सहमति की न्यूनतम उम्र...
मेघालय राज्य में HIV टेस्ट कराए बिना नहीं होगी शादी, सरकार की बड़ी तैयारी
शिलांग देश के पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में अब शादी से पहले एचआईवी टेस्ट को अनिवार्य बनाने की तैयारी चल रही...
कृष्णा घाटी सेक्टर में बारूदी सुरंग विस्फोट: एक जवान शहीद, दो घायल
पुंछ पुंछ जिले के कृष्णा घाटी उपजिला में बारूदी सुरंग के धमाके से एक जवान बलिदान और दो गंभीर रूप...