सीतामढ़ी
चर्चित चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शनिवार को कांग्रेस पर भड़कते हुए कहा कि कांग्रेस ने तो 40 सालों तक बिहार को बर्बाद किया है। यही कारण है कि बिहार की जनता ने इतनी समझदारी दिखाई कि कांग्रेस को बिहार से पूरे सिरे से काटकर फेंक दिया।
उन्होंने सवाल पूछा कि राहुल गांधी से बिहार को क्या मतलब है। बिहार में जन सुराज पदयात्रा पर निकले प्रशांत किशोर ने सीतामढ़ी में सवालिया अंदाज में कहा कि आप बताइए जरा कि राहुल गांधी को बिहार में पिछली बार कब देखा था? बिहार के मुद्दे पर कभी बोलते हुए सुना आपने? कांग्रेस ने तो 40 सालों तक बिहार को बर्बाद किया है। आज कांग्रेस का बिहार में कोई नाम लेने वाला नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने जो बिहार में गलती की उसका खामियाजा उन्होंने भुगता। बिहार में कांग्रेस साल 1990 तक रूलिंग पार्टी हुआ करती थी लेकिन आज कांग्रेस का 5 प्रतिशत वोट बिहार में नहीं है।
प्रशांत किशोर ने आगे कटाक्ष करते हुए कहा कि गरीब की बात करने वाले ये बोल रहे हैं कि कर्नाटक में महिलाओं को 3 हजार रुपये देंगे। कर्नाटक की महिला ज्यादा गरीब है या बिहार की महिला ज्यादा गरीब है? अगर कर्नाटक की महिला को 3 हजार रुपये मिलना चाहिए तो कांग्रेस के लोग बिहार में सरकार में शामिल हैं तो जरा बताइए कि बिहार की महिलाओं को क्यों नहीं एक हजार भी दिलवा रहे हो?
You Might Also Like
वनमंत्री कश्यप ने वन्यप्राणी के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष बल देने निर्देशित किया
रायपुर : वनमंत्री कश्यप ने वन्यप्राणी के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष बल देने निर्देशित किया वनमंत्री कश्यप ने...
इंदौर-भोपाल के बीच जल्द शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, AICTSL ने मांगे एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट
इंदौर अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (AICTSL) की बोर्ड बैठक का आयोजन बुधवार को महापौर और बोर्ड अध्यक्ष पुष्यमित्र...
‘साइंस ऑन व्हील्स’ से बदल रही बेटियों की दुनिया, मध्य प्रदेश में अंधविश्वास और बाल विवाह पर लगाम
शहडोल मध्यप्रदेश के जनजातीय जिलों में अब विज्ञान केवल किताबों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने और...
बाघों की बढ़ती गिनती पर संकट: जंगल घटे, अब गांवों का विस्थापन ही विकल्प!
उमरिया मध्यप्रदेश के टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या में इजाफा तो हो रहा है, लेकिन उनके प्राकृतिक आवास यानी...