उज्जैन
हवा का रूख बदलने पर अब तापमान में गिरावट आने का क्रम शुरू हो गया है। सुबह-शाम ठंड असर का दिखाई देने लगा है। दीपावली बाद कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। अभी न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
बताया कि सप्ताहभर पहले दिन का तापमान 35 डिग्री और रात को 23 डिग्री को पार करता दिखाई दे रहा था, जिसके चलते गर्मी महसूस हो रही थी, लेकिन 2-3 दिनों से तापमान में कमी आना शुरू हो गया है। हवा की रफ्तार भी 4 से 5 किलोमीटर प्रति घंटे से चल रही है। गुरुवार-शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 के करीब आ गया था। सुबह की आर्द्रता 62 और शाम की 23 प्रतिशत रही है। रात के तापमान में कमी आने से सुबह तेज ठंड महसूस हो रही है। दिन में धूप निकलने पर ठंड का असर कम हो रहा है। लेकिन शाम को सूरज ढलने के बाद फिर से गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। दिनभर थमी हवा सूर्यास्त के बाद 4-5 किमी. प्रतिघंटे से चल रही थी। जो एक सप्ताह बाद ओर अधिक रफ्तार पकड़ सकती है।
दीपावली के बाद हवा का रूख बदलेगा और कड़ाके की ठंडक पड़ने लगेगी। इस बार औसतन से अधिक बारिश दर्ज हुई है, जिसके चलते नमी का वातावरण भी बना रहेगा और नवम्बर के बाद दिसंबर और जनवरी माह में भी ठंड बनी रहेगी। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव दिखाई देगा। वर्तमान में पाकिस्तान के आसपास एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। वहीं उत्तरी मध्यप्रदेश पर एक चक्रवात दिखाई दे रहा है, जिसके चलते मावठे की बारिश हो सकती है।
शहर में सज गई गरम कपड़ो की दुकानें
गुलाबी ठंड के साथ ही गरम कपड़ों की दुकानें सजी दिखाई देने लगी। आगररोड पर तिब्बती व्यापारियों ने अपना कारोबार पूरी तरह से जमा लिया है। लोग खरीददारी के लिये पहुंचने लगे हैं। गरम कम्बलों की वैरायटी भी बाजार में दिखाई दे रही है। शॉपिंग मॉल में ऑफर के साथ गरम कपड़ों मिलने लगे हैं। सुबह के समय स्कूल जाने वाले विद्यार्थी स्वेटर, जरकीन में दिखाई दे रहे हैं। घरों में एसी-कूलर की रफ्तार थम गई है। पंखे कम स्प्रीड में चल रहे हैं।
गजक का व्यवसाय शुरू
ठंड के मौसम में गजक की महक और स्वाद तैयार करने का काम शुरू हो चुका है। बाहर से आये कारीगर अलग-अलग वैरायटी में गजक तैयार करने में लगे हुए है। कुछ व्यापारियों ने दुकान भी लगा ली है। 200 से लेकर 400 रुपये कीमत तक की गजक बाजार में मिल रही है। सूखे मेवे की डिमांड भी बढऩे लगी है। लोगों ने शीतल पेय से दूरी बनाना शुरू कर दिया है।
You Might Also Like
मध्य प्रदेश के आशापुरी गांव में 900 साल पुराने भूतनाथ महादेव मंदिर का पुनर्निर्माण किया जाएगा
रायसेन विश्व प्रसिद्ध भोजपुर शिव मंदिर से करीब सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित आशापुरी गांव गुमनामी से बाहर निकलने...
भोपाल में हरीयाली तीज की धूम, हरे परिवेश, झूले और गीतों से गूंजा सेलिब्रेशन हॉल
भोपाल. अवधपुरी की महिलाओं ने सावन के इस पावन महीने में हरियाली तीज महोत्सव को पारंपरिक उल्लास, गीत-संगीत और सांस्कृतिक...
मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जनजीवन अस्त-व्यस्त
भोपाल, मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है और उसका असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है। नदी-नालों से...
देश की आर्थिक उन्नति में दुग्ध उत्पादन का महत्वपूर्ण योगदान: पशुपालन राज्य मंत्री पटेल
भोपाल पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने कहा है कि देश की आर्थिक उन्नति में दुग्ध...