सागर
सागर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने नाबालिग बेटे की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी। बेटा पिता से साइकिल दिलाने की मांग कर रहा था, लेकिन पिता की आर्थिक स्थिति बेटे को साइकिल दिलाने योग्य नहीं थी।
बेटे की जिद से परेशान होकर पिता ने गुस्से में अपने 12 साल के बेटे को मौत के घाट उतार दिया। घटना बंडा थाना क्षेत्र के कांटी गांव की है, बेटे की हत्या करने के बाद आरोपी पिता फरार हो गया, जिसे पुलिस खोजने में जुटी है।
बंडा थाना प्रभारी नसीर अहमद फारुखी के अनुसार सागर जिले में बंडा क्षेत्र के कांटी गांव के निरपत लोधी से उसका 12 वर्षीय बेटा यशवंत साइकिल दिलाने की जिद कर रहा था, जिससे क्रोधित होकर निरपत लोधी ने अपने बेटे को कुल्हाड़ी मार दी, कुल्हाड़ी के वार से मासूम यशवंत की मौत हो गयी। घटना के बाद आरोपी पिता निरपत लोधी फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पिता निरपत लोधी को फिलहाल पुलिस तलाश रही है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है।
You Might Also Like
विजयनगर में एमबीए की छात्रा तीसरी मंजिल से गिरी, छात्रा को कमर और हाथों में चोट आई
इंदौर विजयनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार तो एमबीए की छात्रा तीसरी मंजिल से गिर गई। छात्रा को कमर और हाथों...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुंबई में इंडिया केम : 2024 को करेंगे संबोधित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुंबई में इंडिया केम : 2024 को करेंगे संबोधित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 18 अक्टूबर को...
भोपाल खनन कॉन्क्लेव के दूरगामी परिणाम होंगे ऐतिहासिक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल खनन कॉन्क्लेव के दूरगामी परिणाम होंगे ऐतिहासिक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री होंगे शामिल, खनन कॉन्क्लेव के...
5 वर्षों में गुम हुए 175 मोबाईल अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये रिकवर कर स्वामियों को किये सुपुर्द
अनुपपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 5 वर्षों में गुम हुए 175 मोबाईल अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये रिकवर कर स्वामियों...