झारखंड में बारिश का येलो अलर्ट जारी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश संभव, किसानों को मिल रही है राहत

रांची
झारखंड में 18 सितंबर से लेकर 21 सितंबर तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले एक से दो दिनो में तापमान में भी दो से तीन डिग्री की गिरावट होने की संभावना जाहिर की है।
कैसा रहेगा मौसम
इस दौरान मौसम विभाग ने वज्रपात से सावधान रहने की अपील की है। आज मौसम विभाग ने सामान्यत : बादल छाए रहने और एक दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जाहिर की है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास होने का भी अनुमान लगाया है।
इसी तरह का अनुमान मौसम विभाग ने 21 सितंबर तक के लिए जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार किसानों को इससे राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा, मानसून के विदाई के वक्त राज्य के विभिन्न हिस्सों में होने वाली बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिल सकती है।बारिश की कमी की भी काफी हद तक भरपाई हो रही है।
बारिश से राहत लेकिन अब भी चिंतित हैं किसान
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 21 सितंबर तक बारिश की संभावना है। अगले पांच दिनों तक राज्य में मौसम को लेकर किसी बड़े बदलाव की संभावना जाहिर नहीं की गयी है। 17 से 18 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
19 सितंबर को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और 21 सितंबर तक मौसम का मिजाज ऐसा बना रह सकता है। बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक मानसून टर्फ है जिस कारण बारिश हो रही है। जमशेदपुर में अब तक औसत से 19 प्रतिशत कम बारिश हुई है। अभी तक 994.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी।
भले ही राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो रही है लेकिन राज्य में कई जगहों पर कम बारिश है। राज्य में इस बार खेती भी प्रभावित हुई है। कई जगहों पर लोगों ने इस बार धान की खेती पटवन करके की है। रोपनी के बाद भी होने वाली बारिश अगर नहीं हुई तो इस बार राज्य में सूखे का ज्यादा असर देखने को मिल सकता है।
You Might Also Like
नितिन गडकरी 4 जुलाई को रांची में करेंगे लिमिटेड रोड का उद्घाटन: संजय सेठ
रांची केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 4 जुलाई को रांची पहुंचेंगे, जहां वे 400 करोड़ रुपये की...
36 गांव को जोड़ने वाला बरसाती नाला ‘बेलाट’ लोगों के लिए मुसीबत, टूट जाता है सड़क संपर्क, पूल निर्माण के लिए 4.24 करोड़ की मिली मंजूरी
गरियाबंद छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में इन दिनों अच्छी बारिश हो रही है. लेकिन बारिश के चलते जिला मुख्यालय को...
डोमिसाइल नीति लागू करे सरकार, सीएम हाउस का घेराव करने निकले सैकड़ों छात्र, पटना पुलिस ने रोका
पटना पटना में बुधवार को एक बार फिर से छात्र आक्रोशित होकर सड़क पर उतार गए। छात्रों ने बिहार में...
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी का जाना हाल
रांची झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बिमल लकड़ा को सभी...