नईदिल्ली
दिल्ली-एनसीआर में मानसून की विदाई से पहले बारिश मौसम को सुहावना बना रही है। दिल्ली एनसीआर में शनिवार को एक बार फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई है। हवा के साथ हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
सुबह अंधेरा छा गया था और बारिश होने लगी थी। हालांकि दोपहर को धूप निकल आई और उमस ने परेशान किया। मौसम विभाग ने शनिवार के साथ ही रविवार को भी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं 19 से 21 सितंबर तक बादल छाए रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह बारिश होने की संभावना जताई थी। इस दौरान 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान था। अनुमान के अनुसार, सुबह सात बजे से कहीं तेज तो कहीं मध्यम स्तर की बारिश हुई।
अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह 8:30 बजे तक 004.1 मिमी व शाम साढ़े पांच बजे तक 000.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। मयूर विहार में अधिकतम तापमान 30.4, पूसा में 33.7 डिग्री, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 32.3 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।
You Might Also Like
2040 तक 1 ट्रिलियन डॉलर पहुंचेगा भारत का केमिकल सेक्टर: नीति आयोग का अनुमान
नई दिल्ली नीति आयोग की एक रिपोर्ट में गुरुवार को कहा गया कि लक्षित सुधारों से 2040 तक भारत का...
किश्तवाड़ एनकाउंटर पर बोले विधायक शगुन परिहार: पाकिस्तान से आए आतंकी बच नहीं पाएंगे
किश्तवाड़ जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में जारी एनकाउंटर के बारे में बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी की विधायक शगुन परिहार...
उम्रदराज गाड़ियों पर बैन हट सकता है! मंत्री सिरसा ने बताए नियम के कई दोष
नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में 1 जुलाई से लागू हुए 'एंड ऑफ लाइफ व्हीकल' (ELV) नियमों के तहत की जा...
MP समेत 12 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का मौसम हाल
नई दिल्ली मानसून पूरे देश में अपने पांव पसार चुका है। यह बारिश कहां आफत तो कहां राहत बनकर हो...