रामचरितमानस को पोटेशियम साइनाइड बताने पर सियासी बवाल, सम्राट चौधरी ने चंद्रशेखर को बताया अयोग्य शिक्षा मंत्री

लखनऊ
शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर द्वारा हिंदू धर्म ग्रंथ रामचरितमानस पर एक बार फिर विवादित टिप्पणी करने पर बिहार में सियासत तेज हो गई है। बीजेपी ने शिक्षा मंत्री के बयान पर आपत्ति जताई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि चंद्रशेखर शिक्षा मंत्री बनने के लायक नहीं हैं। उन्हें तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए। बता दें कि शिक्षा मंत्री ने अपने ताजा टिप्पणी में रामचरितमानस को पोटेशियम साइनाइड बताया था, जो कि एक तरह का जहर है।
बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को शिक्षा मंत्री के बयान पर पलटवार किया। सम्राट ने कहा कि ऐसे लोग शिक्षा मंत्री बनने के योग्य नहीं हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस मामले में दखल देने की मांग की। साथ ही कहा कि धर्म और श्रीरामचरितमानस का अपमान करने वाले शिक्षा मंत्री को तुरंत बर्खास्त किया जाए।
चंद्रशेखर ने क्या कहा था?
शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने हिन्दी दिवस के मौके पर बिहार हिन्दी ग्रंथ अकादमी के कार्यक्रम में बोलते हुए रामचरितमानस के अरण्य कांड की एक चौपाई पर आपत्ति जताई। उसमें लिखा है कि गुणहीन विप्र पूजनीय है और गुणयुक्त शूद्र वेद का जानकार भी पूजनीय नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक यह ' पोटेशियम साइनाइड' रहेगा, तब तक वे इसका विरोध करते रहेंगे। बता दें कि शिक्षा मंत्री पहले भी रामचरितमानस की कुछ चौपाइयों पर सवालिया निशान खड़े कर चुके हैं।
You Might Also Like
अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक महिला की मौत, बेटा गंभीर घायल
औरंगाबाद बिहार के औरंगाबाद में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में एक महिला की मौके पर...
छह लेन गंगा पुल परियोजना का 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण, जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां
पटना बिहार के पथ निर्माण मंत्री, नितिन नवीन ने बताया गया कि औंटा-सिमरिया छह लेन गंगा पुल परियोजना का 95...
दरभंगा : जुम्मे की नमाज के लिए होली में ‘दो घंटे का ब्रेक’… मेयर अंजुम आरा के फरमान पर भड़की बीजेपी
दरभंगा दरभंगा मेयर ने 14 मार्च को आने वाली होली से पहले एक नया बयान जारी किया है जो रमज़ान...
कुएं में डूबने से 2 लोगों की मौत
गुमला झारखंड के गुमला में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुएं में डूबने से 2 लोगों की मौत हो...