धनबाद
कोलकाता से अहमदाबाद जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन अब जल्द ही गुजरात के राजकोट तक जाएगी। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री दर्शना जरदोश ने छह अलग-अलग रूटों की ट्रेनों को राजकोट तक विस्तार की सूचना ट्विटर पर शेयर की। इनमें कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस भी शामिल है। जल्द ही इस ट्रेन के राजकोट तक चलाने की तिथि की घोषणा हो जाएगी।
अभी धनबाद से गुजरात के सूरत, भावनगर और गांधीधाम के लिए सीधी ट्रेन है। राजकोट पहुंचने के लिए अहमदाबाद से ट्रेन बदलनी पड़ती है। कोलकाता-अहमदाबाद के विस्तार से धनबाद से राजकोट के लिए सीधी ट्रेन मिल जाएगी।
अहमदाबाद से राजकोट की दूरी लगभग 250 किमी
अहमदाबाद से राजकोट की दूरी लगभग 250 किमी है। इसे तय करने में लगभग साढ़े चार घंटे लगेंगे। ट्रेन कोलकाता से हर शनिवार को दोपहर 1:10 पर खुल कर सोमवार सुबह 7:15 पर अहमदाबाद पहुंचती है। ट्रेन का विस्तार होने से दिन के लगभग 11:30 से दोपहर 12 के बीच राजकोट पहुंचाएगी।
वापसी में अहमदाबाद से हर बुधवार को रात 9:05 पर खुलने वाली ट्रेन शुक्रवार दोपहर 3:15 पर कोलकाता पहुंचती है। अब यह ट्रेन राजकोट से शाम के लगभग चार बजे खुलेगी। हालांकि, रेलवे ने अभी टाइम टेबल की आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है।
देवघर तक चलेगी रांची-दुमका इंटरसिटी, रांची-गोड्डा एक्स
धनबाद होकर चलने वाली दुमका-रांची इंटरसिटी और गोड्डा-रांची एक्सप्रेस अलग-अलग दिनों में देवघर से चलेंगी और देवघर तक ही जाएंगी। दुमका में 15 से 18 सितंबर तक होनेवाले नाॅन इंटरलाकिंग के कारण दुमका से चलने और वहां से गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
13319 दुमका-रांची इंटरसिटी 16 से 19 सितंबर तक देवघर से रांची तक।
13320 रांची -दुमका इंटरसिटी 15 से 18 सितंबर तक रांची से देवघर तक जाएगी।
18619 रांची -गोड्डा एक्सप्रेस 14 से 17 सितंबर तक रांची से देवघर तक चलेगी।
18620 गोड्डा-रांची एक्सप्रेस 15 से 18 सितंबर तक देवघर से रांची तक चलेगी।
कल से कतरासगढ़ में रुकेगी अहमदाबाद-कोलकाता एक्स
कोलकाता से हर शनिवार और अहमदाबाद से प्रत्येक बुधवार को चलने वाली ट्रेन का हाल में कतरासगढ़ स्टेशन पर ठहराव शुरू हुआ है। नौ सितंबर से कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस कतरासगढ़ में रुकने लगी है।
वापसी में बुधवार से चलने वाली ट्रेन का ठहराव 15 सितंबर से कतरासगढ़ में शुरू होगा। अब इस ट्रेन के राजकोट तक विस्तार से सुविधा होगी।
You Might Also Like
बिहार के नए मुख्य सचिव बने प्रत्यय अमृत, सीएम नीतीश ने दी बधाई
पटना बिहार के नए मुख्य सचिव के रूप में 1991 बैच के आईएएस अधिकारी प्रत्यय अमृत ने पदभार ग्रहण कर...
सारंडा जंगल से झारखंड पुलिस की बड़ी सफलता, 2 खूंखार नक्सली गिरफ्तार
रांची पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस ने...
पटना में ‘वोट अधिकार यात्रा’ में सीएम हेमंत हुए शामिल
रांची/पटना पटना एयरपोर्ट पहुंचने के बाद हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर अपने दौरे की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा...
तेजस्वी यादव के लिए राहुल गांधी कब घोषित करेंगे सीटें? यात्रा और SIR आज पूरी
पटना 20-22 नवंबर तक बिहार में नई सरकार का गठन होना है। भारत निर्वाचन आयोग तमाम गतिरोधों के बीच इसकी...