भोपाल। पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने वाले एवं ईशा फाउंडेशन के संस्थापक व पद्म विभूषित जग्गी वासुदेव का 66वां जन्मदिन रविवार को मनाया जा रहा है। समर्थकों में शामिल मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई मंत्रियों ने शुभकामनाएं दी है।
प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु, 'पद्म विभूषण' श्रद्धेय श्री @SadhguruJV जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!
पर्यावरण संरक्षण के लिए आपके नेतृत्व में चल रहा अभियान समाज एवं मानवता की अतुलनीय सेवा है। आप सदैव स्वस्थ और दीर्घायु रहें। ऐसे ही आमजन के जीवन को सरल, सुखद व आनंददायी बनाते रहें,… pic.twitter.com/67kfl1jpjV
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 3, 2023
एक्स पर अपनी शुभकामनाएं साझा करते हुए उन्होंने कहा है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए आपके नेतृत्व में चल रहा अभियान समाज एवं मानवता की अतुलनीय सेवा है। आप सदैव स्वस्थ और दीर्घायु रहें। ऐसे ही आमजन के जीवन को सरल, सुखद व आनंददायी बनाते रहें, यही कामना करता हूं। सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया ने भी अपनी शुभकामनाएं साझा की है। बता दे सदगुरु का असली नाम जगदीश वासुदेव है, उन्हें उनके शिष्यों द्वारा “सदगुरु” के नाम से पुकारा जाता है। वे 3 सितंबर, 1957 को तमिलनाडु राज्य में एक सम्पन्न यादव परिवार में जन्मे थे।
You Might Also Like
गुरुवार 19 सितम्बर 2024 का राशिफल
मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कोलकाता ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में देश विदेश के उद्योगपतियों से होंगे रू-ब-रू
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोलकाता में 20 सितम्बर को आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2024 में हिस्सा लेंगे और राज्य...
ग्वालियर लोकायुक्त द्वारा महिला बाल विकास में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 अनिल कुमार पाठक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया
मुरैना ग्वालियर लोकायुक्त द्वारा महिला बाल विकास में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 अनिल कुमार पाठक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया...
मप्र पुलिस आरक्षक के फिजिकल टेस्ट की तारीखों में बदलाव, 23 से 29 सितंबर तक की परीक्षा अब 11 नवंबर को होगी
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती की शारीरिक परीक्षा बारिश के कारण रीशेड्यूल हो गई है। 23 सितंबर से 29 सितंबर...