भंवर सिंह सहित 8 ने भाजपा छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ
कोलारस से भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी भी शामिल

भोपाल। प्रदेश भाजपा में भगदड़ मची हुई है। न केवल छोटे कार्यकर्ता बल्कि विधायक भी पार्टी छोड़कर जा रहे है। शनिवार को इस कड़ी में कोलारस से भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी और पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत का नाम भी जुड़ गया। इनके अलावा 7 अन्य सदस्यों ने भी पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। सभी को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष कमलनाथ ने सदस्यता दिलाई।
यह कांग्रेस में हुए शामिल
1. भंवर सिंह शेखावत पूर्व विधायक भाजपा, जिला धार
2. चंद्रभूषण सिंह बुंदेला उर्फ गुड्डू राजा जिला सागर, दो बार झांसी से सांसद रहे सुजान सिंह बुंदेला के पुत्र
3. वीरेंद्र रघुवंशी भाजपा विधायक कोलारस जिला शिवपुरी
4. छेदीलाल पांडे शिवम पांडे कटनी
5. अरविंद धाकड़ शिवपुरी
6. सुश्री अंशु रघुवंशी गुना
7. डॉ केशव यादव भिंड
8. डॉ आशीष अग्रवाल गोलू, भोपाल भाजपा के पूर्व गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता के भांजे
9 . महेंद्र प्रताप सिंह नर्मदापुरम
सिंधिया के आने से बर्बाद हुई भाजपा: शेखावत
कांग्रेस से जुडने के बाद भंवर सिंह शेखावत ने आरोप लगाया कि सिंधिया के बीजेपी में आने के बाद भाजपा बर्बाद हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन में ऐसे लोग आ गए है जिन्हें संगठन और पार्टी का कोई अनुभव नहीं है। साथ ही बताया कि शेखावत ने कहा कि अभी हमारी मरने की उम्र नहीं है इसलिए मैंने कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर सेवा करने का मन बना लिया है। भाजपा को मैंने नहीं भाजपा ने मुझे छोड़ा है। भाजपा में 55 साल काम करने के बाद एक ऐसा निर्णय किया है।
You Might Also Like
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन का होगा गठन
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में एक ऐतिहासिक निर्णय...
गुरु पूर्णिमा पर्व 10 जुलाई को, गायन-वादन एवं नृत्य से गुरु की महानता के प्रति आदर प्रकट करेंगे प्रतिष्ठित कलाकार
भोपाल ''गुरु पूर्णिमा'' भारत की एक महान सांस्कृतिक परंपरा है, जो गुरु-शिष्य संबंध को आदर और श्रद्धा के साथ मनाने...
इंदौर में लव जिहाद का खुलासा! ‘राहुल’ निकला फहीम, 40 हिंदू लड़कियों से अश्लील चैट
इंदौर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बीते दिन बुधवार को चिकित्सक नगर के होटल गोल्डन स्काई में मुस्लिम युवक को...
सीएम नितीश ने सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया
पटना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरूवार को सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर...