भाजपा ने घोषित किये 39 प्रत्याशियों के नाम
जानिये कौन कहां से होगा मप्र में उम्मीदवार

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी ने अपने 39 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। ऐसे पहली बार हुआ है, जब बीजेपी ने चुनाव की घोषणा से पहले उम्मीदवारों का ऐलान किया है। ऐसा कर जहां उसने प्रत्याशियों को भरपूर तैयारी का मौका दिया है। वहीं दूसरी ओर प्रतिद्वंदी दलों को अपनी चुनावी जमावट का ऐहसास भी कर दिया है।क्योंकि इनमें अधिकांश वह सीटें हैं जिनमें 2018 चुनाव में भाजपा हार चुकी है।
मतलब ये सभी वो सीटें हैं जहां वर्तमान में कांग्रेस का कब्जा है। इनमें भी ज्यादातर वो सीटें हैं, जहां बीजेपी लगातार दो या तीन बार से चुनाव हार रही है। बीजेपी की पहली सूची में 2018 में चुनाव हारे 14 चेहरों को फिर से मौका दिया है। इनमें चार पूर्व मंत्री ललिता यादव, लाल सिंह आर्य, ओम प्रकाश धुर्वे और नाना भाऊ मोहोड़ भी शामिल है।
भोपाल मध्य से ध्रुवनारायण सिंह और भोपाल उत्तर से पूर्व महापौर आलोक शर्मा को टिकट दिया गया है। इंदौर के राऊ से मधु वर्मा को फिर से मैदान में उतारा गया है। जबलपुर पूर्व से अंचल सोनकर पर पार्टी ने भरोसा जताया है। भिंड के गोहद से पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य को टिकट दिया गया है। जबकि पिछोर सीट से प्रीतम लोधी को मैदान में उतारा गया। छतरपुर से पूर्व मंत्री ललिता यादव मौका दिया गया है। सुमावली से सिंधिया समर्थक अदल सिंह कंसाना को टिकट मिला है। पेटलावद से निर्मला भूरिया को उतारा गया है।
2018 में हारे इन प्रत्याशियों पर दोबारा किया भरोसा
राऊ – मधु वर्मा पेटलावद – निर्मला भूरिया कसरावद – आत्माराम पटेल गोहद – लाल सिंह आर्य छतरपुर – ललिता यादव पथरिया – लखन पटेल गुन्नौर – राजेश वर्मा चित्रकूट – सुरेंद्र सिंह गहरवार शाहपुरा – ओमप्रकाश धुर्वे सौंसर – नाना भाऊ मोहोड़ महेश्वर – राजकुमार मेव पेटलावद – निर्मला भूरिया कसरावद – आत्माराम पटेल सुमावली – एंदल सिंह कंसाना (ये उपचुनाव में हारे थे)
नेताओं के बेटे और बहू को भी टिकट
सबलगढ़ के पूर्व विधायक स्वर्गीय मेहरबान सिंह रावत की बहू सरला रावत को उम्मीदवार बनाया गया है। जबलपुर के पाटन सीट से पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह के बेटे नीरज सिंह ठाकुर को टिकट दिया गया है। छतरपुर जिले के महाराजपुर में पूर्व विधायक मानवेंद्र सिंह भंवर राजा के बेटे कामाख्या प्रताप सिंह को मैदान में उतारा है।
इन्हें 10 साल बाद फिर टिकट
मुलताई से चंद्रशेखर देशमुख को टिकट दिया गया है। उन्होंने 2013 में कांग्रेस के कद्दावर नेता सुखदेव पांसे को हराया, लेकिन 2018 के चुनाव में पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था और यहां कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। लेकिन इस बार फिर पार्टी ने चंद्रशेखर देशमुख पर भरोसा जताया है। इसी तरह उज्जैन कि घट्टिया सीट से 2013 में सतीश मालवीय जीते थे, लेकिन उन्हें 2018 में टिकट नहीं दिया था, इस चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन एक बार फिर से पार्टी ने मालवीय पर दांव लगाया है।
संगठन के लोगों को भी टिकट
बीजेपी ने अनूपपुर जिले की पुष्पराजगढ़ विधानसभा सीट से युवा चेहरा और भाजपा के जिला महामंत्री हीरा सिंह श्याम को उम्मीदवार घोषित किया है। पहले चर्चा थी कि सांसद हिमाद्री सिंह को यहां से विधानसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है, लेकिन पार्टी ने हीरा सिंह श्याम पर भरोसा जताया। वे जनपद पंचायत के अध्यक्ष भी रहे हैं।
चाचौड़ा से प्रियंका मीणा को मौका
चाचौड़ा सीट से प्रियंका मीणा को टिकट दिया गया है। इस सीट में वर्तमान में दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह विधायक है। प्रियंका मीणा हाल ही में बीजेपी में शामिल हुई है। उनके पति IRS हैं और वर्तमान में दिल्ली में पदस्थ हैं। प्रियंका मीना उस समय सबसे ज्यादा चर्चा में आयीं, जब उन्होंने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा।
सुबह आप से इस्तीफा शाम को बीजेपी से टिकट
बालाघाट जिले की लांजी सीट से भाजपा ने राजकुमार कर्राये को टिकट दिया है। राजकुमार ने गुरुवार सुबह आप पार्टी से इस्तीफा दिया था। शाम को उन्हें भाजपा की जारी हुई पहली 39 उम्मीदवारों कर सूची में जगह मिल गई। वे आप से पहले भाजपा में ही थे। दो बार से टिकट की मांग कर रहे थे। यानी एक तरह से उनकी घर वापसी हुई है।
You Might Also Like
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन का होगा गठन
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में एक ऐतिहासिक निर्णय...
गुरु पूर्णिमा पर्व 10 जुलाई को, गायन-वादन एवं नृत्य से गुरु की महानता के प्रति आदर प्रकट करेंगे प्रतिष्ठित कलाकार
भोपाल ''गुरु पूर्णिमा'' भारत की एक महान सांस्कृतिक परंपरा है, जो गुरु-शिष्य संबंध को आदर और श्रद्धा के साथ मनाने...
इंदौर में लव जिहाद का खुलासा! ‘राहुल’ निकला फहीम, 40 हिंदू लड़कियों से अश्लील चैट
इंदौर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बीते दिन बुधवार को चिकित्सक नगर के होटल गोल्डन स्काई में मुस्लिम युवक को...
सीएम नितीश ने सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया
पटना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरूवार को सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर...