देवास
बुधवार सुबह इंदौर से जबलपुर जा रही बस पुष्पगिरि, सोनकच्छ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में बैठी सवारियों को चोट आई। खेड़ी फाटे पर दो लोग बस का इंतजार कर रहे थे, जो बस की चपेट में आ गए। सांवेर निवासी राधेश्याम और उनके बेटे पर बस पलट गई।
आस-पास के ग्रामीणों और पुलिस ने बस के अंदर की सवारियों को बाहर निकाला। राधेश्याम को देवास रेफर किया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राधेश्याम का बेटा अर्पण शर्मा बस के नीचे ही फसा हुआ था, जिसे मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। कुछ यात्रियों को भी चोट आई है। बस हंस ट्रेवल्स की है और घटना के बाद से इसका ड्राइवर फरार है।
You Might Also Like
IAS अधिकारियों के हुए तबादले, पदस्थापना आदेश जारी, देखें लिस्ट
भोपाल. मध्य प्रदेश शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों (IAS Transfer) के तबादला आदेश जारी किये हैं, सामान्य प्रशासन...
इस्लाम कबूलने से इनकार पर हत्या: रईस खान के अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर
बुरहानपुर/नेपानगर नावरा निवासी भाग्यश्री धानुक की लव जिहाद में गला रेत कर हत्या करने वाले आरोपित शेख रईस के अवैध...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 अगस्त को खिलाड़ियों का करेंगे सम्मान
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण एवं 38वें नेशनल गेम्स 2025 के पदक...
भगवान गणेश, मां दुर्गा और महालक्ष्मी की प्रतिमाएं मिट्टी से ही निर्मित हों : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भगवान गणेश, मां दुर्गा और महालक्ष्मी की प्रतिमाएं मिट्टी से ही निर्मित हों : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भगवान गणेश सबके...