रायपुर
देर रात रायपुर में एक शख्स की कार के अंदर जलकर मौत हो गई है। सड़क हादसे के बाद कार में भीषण आग लग गई। जिसके बाद युवक बाहर तक नहीं निकल पाया। कार के अंदर ही जिंदा जलकर चालक की मौत हो गई है। पूरी घटना धनेली धुसेरा मार्ग की है। माना थाने की पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
अधजली कार की नंबर प्लेट से गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर पुलिस को मिला है। उसके बाद कार मालिक के परिजनों से संपर्क किया तो जानकारी सामने आई कि कार चंद्रशेखर सिंह नाम का व्यक्ति चला रहा था। पेशे से वह ट्रांसपोर्टर है।
चंद्रशेखर देर रात घर लौट रहा था तभी एक्सीडेंट हुआ था। जिसमें गाड़ी के साथ जलकर चंद्रशेखर की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस इस हादसे से संबंधित जानकारी जुटा रही है।
You Might Also Like
रायपुर : सूरजपुर जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के कई मामले में अर्थदंड अधिरोपित
रायपुर सूरजपुर जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री...
रायपुर : दंतेवाड़ा के जैविक कृषक अपनाएंगे एआई तकनीक
रायपुर : दंतेवाड़ा के जैविक कृषक अपनाएंगे एआई तकनीक कृषि क्षेत्र में आएगा क्रांतिकारी बदलाव रायपुर दंतेवाड़ा जिले के जैविक...
उत्तर बस्तर कांकेर : महिला समूहों के सशक्तिकरण हेतु विशेष प्रयास किए जाएंगे- जिला सीईओ
उत्तर बस्तर कांकेर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विकासखण्ड भानुप्रतापपुर के ग्राम भानबेड़ा में महिला शक्ति संकुल संगठन द्वारा...
मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में हुई जनजाति सलाहकार परिषद की पहली बैठक, लिए कई अहम फैसले
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद की पुनर्गठन पश्चात पहली बैठक विधानसभा परिसर...