छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लव जिहाद, हिंदू युवती को जाल में फंसाया, आरोपित सलाखों के पीछे

रायपुर
छत्तीसगढ़ में बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में लव जिहाद की सनसनी घटना से लोगों में आक्रोश है। स्थानीय पुलिस ने पहले तो इस घटना पर हीलाहवाली की। तब आईजी बद्रीनारायण मीणा से फरियाद कर इंसाफ की गुहार लगाई गई।
अंततः आईजी के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ। शुक्रवार को युवती की मेडिकल जांच कराई गई। पुलिस ने आरोपित आकिब जावेद (22) को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। आकिब कुम्हारपारा जरहाभाठा का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार आकिब जावेद का निशाना बनी प्राइवेट जॉब करने वाली 22 वर्षीय हिंदू युवती का चार साल तक शारीरिक शोषण किया गया। उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया। आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
बताया गया है कि आकिब और उसके रिश्तेदारों से परेशान यह युवती कुछ दिन पहले फरियाद लेकर सकरी थाना गई थी। तब पुलिस ने प्रेम प्रसंग का मामला बताकर उसे भगा दिया था। इंसाफ न मिलने पर मजबूरी में उसने आईजी के दर पर दस्तक दी।
युवती का आरोप है कि आकिब ने उसके साथ कई बार जबरदस्ती संबंध बनाए। वह गर्भवती हो गई। पता चलने पर उसका जबरदस्ती गर्भपात करा दिया गया। फिर भी वह संबंध बनाता रहा। वह इससे तंग आ गई। तब उसने आइंदा ऐसा करने पर पुलिस के पास जाने की चेतावनी दी।
पीड़ित का कहना है तब आकिब ने उससे जल्द शादी का वादा किया। इसके बाद आकिब और उसके रिश्तेदारों ने उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। वह इसके लिए तैयार नहीं हुई। आकिब से हिंदू रीति-रिवाज से विवाह करने का आग्रह किया। इस पर उसके साथ मारपीट की गई। यह सिलसिला कई महीनों तक चला। एक हफ्ता पहले भी उसकी पिटाई की गई और जेवर भी छीन लिए।
You Might Also Like
जनभागीदारी से करें आदिवासी बाहुल्य ग्रामों का समग्र विकास: CM ने आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में निर्देशित किया कि आदि कर्मयोगी...
रायपुर : गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्रियों के चयन के लिए मानकों की जानकारी जरूरी – अरुण साव
रायपुर : गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्रियों के चयन के लिए मानकों की जानकारी जरूरी - अरुण साव पीडब्लूडी के अभियंताओं के...
वनमंत्री कश्यप ने वन्यप्राणी के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष बल देने निर्देशित किया
रायपुर : वनमंत्री कश्यप ने वन्यप्राणी के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष बल देने निर्देशित किया वनमंत्री कश्यप ने...
रायपुर : छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन की दिशा में बड़ी सफलता: बीजापुर में ₹24 लाख के इनामी सहित 9 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
रायपुर : छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन की दिशा में बड़ी सफलता: बीजापुर में ₹24 लाख के इनामी सहित 9 माओवादियों...