दो दिनों से क्यों धधक रहा फ्रांस, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर फेंके पत्थर; गाड़ियों में लगाई आग

नई दिल्ली
फ्रांस में 17 साल के एक किशोर की ट्रैफिक जांच के दौरान गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के बाद से लगातार दो दिनों से फ्रांस धधक रहा है। प्रदर्शनकारियों ने राजधानी पेरिस और आसपास के उपगनरीय इलाकों में पुलिस पर न सिर्फ पत्थरबाजी की है बल्कि कई गाड़ियों को आग लगा दी है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने पुलिस ज्यादती को "अक्षम्य" बताते हुए आमजनों से न्याय के लिए शांति की अपील की है। पेरिस और आसपास के उप नगरों में पुलिस बल के हजारों जवानों के तैनात किया गया है।
पेरिस के उपनगर नैनटेरे में यातायात जांच के दौरान मंगलवार की सुबह एक किशोर को घातक रूप से गोली मार दी गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद लोगों में जबर्दस्त गुस्सा है। बुधवार रात को पेरिस के आसपास के उपनगरों में लगभग 2,000 जवानों को तैनात किया गया था। उग्र प्रदर्शनकारियों ने बुधवार रात नानटेरे में कूड़ेदानों में आग लगा दी और कई जगह खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने पेरिस के पश्चिम में हाउट्स-डी-सीन क्षेत्र और पूर्वी शहर डिजॉन में भी आगजनी की। पुलिस ने कहा कि राजधानी के दक्षिण में एस्सोन क्षेत्र में लोगों के एक समूह ने सभी यात्रियों को उतारने के बाद एक बस में आग लगा दी।
एक पुलिस सूत्र ने कहा कि दक्षिणी शहर टूलूज़ में, कई कारों को आग लगा दी गई और पुलिस और अग्निशामन दस्ते पर गोले से हमला किया गया, जिससे आसमान में गहरा काला धुआं फैल गया। पुलिस ने बुधवार आधी रात के तुरंत बाद कहा कि देश भर में इस तरह के विरोध-प्रदर्शनों में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फ्रांस के आंतरिक मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने कहा कि अब तक कुल 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हिंसक घटनाओं में 24 पुलिस अधिकारी घायल हो गए हैं, जबकि मंगलवार की रात से बुधवार की सुबह तक 40 कारें जला दी गईं हैं।।
राष्ट्रपति मैक्रोन ने दक्षिणी फ्रांस में मार्सिले की आधिकारिक यात्रा के दौरान कहा, “एक किशोर की हत्या कर दी गई। यह अक्षम्य है। किसी भी युवा व्यक्ति की मौत को कोई भी उचित नहीं ठहरा सकता।'' उधर, स्टार फुटबॉलर किलियन म्बाप्पे सहित फ्रांसीसी मशहूर हस्तियों ने किशोर की मौत पर आक्रोश और दुख व्यक्त किया है। बता दें कि पीड़ित की पहचान नैनटेरे के नाहेल एम के रूप में हुई है, जिसे मंगलवार सुबह पीली मर्सिडीज चलाते समय यातायात नियम तोड़ने के लिए दो पुलिस अधिकारियों ने पकड़ लिया था और गोली मार दी थी।
You Might Also Like
उधमपुर में CRPF बंकर वाहन हादसा, 2 जवान शहीद, 12 घायल
उधमपुर जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया. यहां सीआरपीएफ का एक बंकर व्हीकल दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसा...
आरती अरुण साठे की नियुक्ति पर घमासान, बॉम्बे हाईकोर्ट में नियुक्ति को लेकर विपक्ष ने खड़े किए सवाल
मुंबई बॉम्बे हाई कोर्ट में अधिवक्ता और भाजपा की पूर्व प्रवक्ता आरती अरुण साठे की बतौर न्यायाधीश नियुक्ति को लेकर...
मोदी का चीन दौरा तय! 2019 के बाद पहली बार एससीओ समिट में होंगे शामिल
नई दिल्ली पीएम मोदी चीन दौरा 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के...
IMD का अलर्ट: 12 अगस्त तक हो सकती है मूसलाधार बारिश, इन जिलों के लिए सख्त चेतावनी
उत्तराखंड उत्तराखंड में इस समय मौसम लगातार खराब बना हुआ है और स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। भारतीय...