वडोदरा
गुजरात के वडोदरा में रामनवमी पर सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी। शहर में शोभायात्रा पर पथराव कर दिया गया, जिसके बाद से तनाव की स्थिति है। पुलिस ने त्वरित ऐक्शन लेते हुए स्थिति को काबू कर लिया है और बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। आरोपियों को पकड़ने की कवायद भी शुरू कर दी गई है।
गुरुवार को वडोदरा में रामनवमी की यात्रा निकाली जा रही थी। फतेपुरा गराना पुलिस चौकी के पास अचानक शोभायात्रा पर पथराव शुरू कर दिया गया। इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। पत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक मस्जिद के नजदीक दोनों पत्रों में झड़प हुई। तुरंत ही मौके पर पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभाला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को पकड़ने की शुरुआत कर दी है। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को मौके पर उतारा गया है।
डीसीपी यशपाल जागानिया ने कहा कि रामनवमी शोभायात्रा के दौरान एक मस्जिद के सामने स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण हो गई थी। मौके पर शांति बहाल कर दी गई है। लोगों को घर भेज दिया गया है। कोई भी घायल नहीं हुआ है। शोभायात्रा भी आगे बढ़ा दी गई। किसी तरह की तोड़फोड़ नहीं हुई है।
You Might Also Like
उधमपुर में CRPF बंकर वाहन हादसा, 2 जवान शहीद, 12 घायल
उधमपुर जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया. यहां सीआरपीएफ का एक बंकर व्हीकल दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसा...
आरती अरुण साठे की नियुक्ति पर घमासान, बॉम्बे हाईकोर्ट में नियुक्ति को लेकर विपक्ष ने खड़े किए सवाल
मुंबई बॉम्बे हाई कोर्ट में अधिवक्ता और भाजपा की पूर्व प्रवक्ता आरती अरुण साठे की बतौर न्यायाधीश नियुक्ति को लेकर...
मोदी का चीन दौरा तय! 2019 के बाद पहली बार एससीओ समिट में होंगे शामिल
नई दिल्ली पीएम मोदी चीन दौरा 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के...
IMD का अलर्ट: 12 अगस्त तक हो सकती है मूसलाधार बारिश, इन जिलों के लिए सख्त चेतावनी
उत्तराखंड उत्तराखंड में इस समय मौसम लगातार खराब बना हुआ है और स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। भारतीय...