रायपुर
राज्य स्तरीय खेलो इंडिया 10 का दम महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर में 26 मार्च को किया जा रहा है, यह स्पर्धा बूढ़ातालाब के पास स्थित आउटडोर स्टेडियम में आयोजित की जाएगी जिसमें प्रदेशभर की 100 से ज्यादा महिला खिलाड़ी व कोच हिस्सा के लेने की संभावना है। प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद सुनील सोनी व खेल संचालक श्वेता सिन्हा सुबह 11 बजे करेंगी। वहीं विधायक बृजमोहन अग्रवाल व खेलो इंडिया भारत सरकार के डीओ रुपेश जीके विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। उक्त जानकारी तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष कैलाश मुरारका ने दी।
मुरारका ने बताया कि त्तीसगढ़ के 8 बालक तीरंदाजों ने इसी साल गोवा में प्रस्तावित राष्ट्रीय खेल के लिए क्वालीफाई किया है, जिसमें रिकर्व इवेंट में चार खिलाड़ी अभिलाष, यसपाल, भागवत, चूम के नाम शामिल हैं। वहीं, इंडियन राउंड में गितेश, कुबेर, नकुल और विकास ने क्वालीफाई किया। इसी माह गुजरात में आयोजित की गई राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रदेश के 8 खिलाड़ियों ने अंतिम आठ में जगह बनाकर नेशनल गेम्स में खेलने की पात्रता प्राप्त की है। हालांकि, वे बहुत कम अंकों के अंतर से पदक जीतने से चूक गए। अगर छत्तीसगढ़ में अकादमी, अच्छे कोच, मैदान और इक्विपमेंट होता तो छत्तीसगढ़ के चार तीरंदाज राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त किए होते।
You Might Also Like
जनभागीदारी से करें आदिवासी बाहुल्य ग्रामों का समग्र विकास: CM ने आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में निर्देशित किया कि आदि कर्मयोगी...
रायपुर : गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्रियों के चयन के लिए मानकों की जानकारी जरूरी – अरुण साव
रायपुर : गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्रियों के चयन के लिए मानकों की जानकारी जरूरी - अरुण साव पीडब्लूडी के अभियंताओं के...
वनमंत्री कश्यप ने वन्यप्राणी के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष बल देने निर्देशित किया
रायपुर : वनमंत्री कश्यप ने वन्यप्राणी के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष बल देने निर्देशित किया वनमंत्री कश्यप ने...
रायपुर : छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन की दिशा में बड़ी सफलता: बीजापुर में ₹24 लाख के इनामी सहित 9 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
रायपुर : छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन की दिशा में बड़ी सफलता: बीजापुर में ₹24 लाख के इनामी सहित 9 माओवादियों...