नई दिल्ली
आने वाली 1 फरवरी की रात आपके लिए बेहद खास होने वाली है। एक हरा धूमकेतु (Green Comet) तकरीबन 50 हजार साल बाद हमारी पृथ्वी के पास से गुजरने वाला है।
खगोलीय घटनाओं की लिहाज से यह पुच्छल तारा (Green Comet) अन्य धूमकेतुओं से अलग और अनूठा होग। एक ओर तो इसका रंग हरा दिखाई देगा वहीं दूसरी बड़ी बात यह कॉमेट इससे पहले Ice Age यानी हिम युग में ही धरती के इतने करीब आया था।
50 हजार साल आ रहा है Green Comet
बताया जा रहा है कि यह धूमकेतु सूरज की परिक्रमा करता है तथा इसका एक चक्कर 50 हजार साल में पूरा होता है। इसी महीने की 12 तारीख को यह पुच्छल तारा सूर्य के सबसे नजदीक गया था। और अब अपनी धूरी पर घूमते हुए यह पृथ्वी के करीब से गुजरने वाला है। वैज्ञानिकों के मुताबिक पिछली बार जब यह कॉमेट धरती के पास से गुजरा था तब यहां निएंडरथल मानव (Neanderthal) रहते थे। यह धूमकेतु का नाम C/2022 E3 (ZTF) रखा गया है।
नंगी आंखों से दिखेगा यह अद्भुत नजारा
30 जनवरी से लेकर 2 फरवरी तक यह धूमकेतु धरती के करीब रहेगा तथा 1 फरवरी को यह नजदीकी सबसे ज्यादा होगी। रात के समय में इसे नंगी आंखों से भी देखा जा सकेगा। खगोलविदों के अनुसार यह कॉमेट धूल और बर्फ से बना है और इसका रंग हरा है। अपने दुर्लभ रंग की वजह से ही इसके चारों ओर हरे रंग की रोशनी दिखाई देगी। जब यह पृथ्वी के सबसे पास होगा तब हमारे ग्रह और इस धूमकेतु के बीच की दूरी 2.7 करोड़ किलोमीटर के करीब होगी।
भारत में भी दिखेगा यह अद्भुत दृश्य
रिपोर्ट्स के अनुसार 30 जनवरी से लेकर 2 फरवरी तक यह Green Comet तकरीबन पूरे भारत में दिखाई देगा। वहीं ओडिशा में इसे सबसे ज्यादा स्पष्ट तरीके से देखा जा सकेगा। वैसे तो रात के समय नंगी आंखों से ही इस पुच्छल तारे को देखा व पहचाना जा सकेगा। लेकिन अगर टेलिस्कोप की मदद ली जाए तो इस अद्भुत खगोलीय घटना का विहंगम दृश्य देखा जा सकेगा।
You Might Also Like
उधमपुर में CRPF बंकर वाहन हादसा, 2 जवान शहीद, 12 घायल
उधमपुर जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया. यहां सीआरपीएफ का एक बंकर व्हीकल दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसा...
आरती अरुण साठे की नियुक्ति पर घमासान, बॉम्बे हाईकोर्ट में नियुक्ति को लेकर विपक्ष ने खड़े किए सवाल
मुंबई बॉम्बे हाई कोर्ट में अधिवक्ता और भाजपा की पूर्व प्रवक्ता आरती अरुण साठे की बतौर न्यायाधीश नियुक्ति को लेकर...
मोदी का चीन दौरा तय! 2019 के बाद पहली बार एससीओ समिट में होंगे शामिल
नई दिल्ली पीएम मोदी चीन दौरा 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के...
IMD का अलर्ट: 12 अगस्त तक हो सकती है मूसलाधार बारिश, इन जिलों के लिए सख्त चेतावनी
उत्तराखंड उत्तराखंड में इस समय मौसम लगातार खराब बना हुआ है और स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। भारतीय...