बैंकॉक
थाइलैंड के पूर्वोत्तरी प्रांत में मास शूटिंग में कम से कम 34 लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि मरने वालों में 23 बच्चे हैं। अब भी पूरी जानकारी नहीं मिली है। मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मरने वालों में कई बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक घटना में और भी लोगों की जान जाने की पुष्टि हो सकती है। घटना के बारे में अधिक जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि गोलीबारी करने वाला शख्स पूर्व पुलिसकर्मी है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि बच्चों पर चाकू से भी हमले किए गए हैं। मरने वालों में ज्यादातर बच्चे हैं। पुलिस का कहना है कि हमलावर सफेद रंग की टोयोटा गाड़ी से आया था जिसपर बैंकॉक की ही नंबर प्लेट है। एक पुलिसकर्मी का कहना है कि मरने वालों में 23 बच्चे हैं। बता दें कि थाइलैंड में इससे पहले 2020 में एक सैनिक ने नाखोन रैचसिमा सिटी में 21 लोगों को गोलियों का निशाना बनाया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमला करने वाले अपनी पत्नी और बच्चे को भी गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। प्रधानमंत्री ने घटना का संज्ञान लेते हुए तुरंत गिरफ्तारी के आदेश दे दिया हैं। घटना के बाद नोंग बुआ लांफू प्रांत में सेना को अलर्ट कर दिया गया है। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
You Might Also Like
रूस का रातभर हमला: 537 ड्रोन और 45 मिसाइलों से हिला यूक्रेन, 1 की मौत, 24 घायल
रूस रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया। इसमें 537 ड्रोन और 45 मिसाइलें दागी...
भारत ने तोड़ी ट्रंप टैरिफ की दीवार, यूक्रेन का सबसे बड़ा डीजल सप्लायर बना
कीव भारत जुलाई 2025 में यूक्रेन का सबसे बड़ा डीजल आपूर्तिकर्ता बन गया है, जो देश के कुल डीजल आयात...
ट्रंप ने फोन पर मांगा नोबेल, मोदी के भड़कने का हुआ बड़ा खुलासा
वॉशिंगटन अमेरिका और भारत के बीच संबंधों में खटास आ गई है। टैरिफ तो एक वजह है ही साथ ही,...
PM मोदी पहुंचे चीन, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत; SCO समिट में होगी अहम मौजूदगी
तियानजिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक यात्रा पर चीन पहुंच चुके हैं। वे 31 अगस्त को चीन के तियानजिन शहर में...