दरभंगा
विश्वविद्यालय थाने में पदस्थापित प्रशिक्षु महिला दारोगा लक्ष्मी कुमारी ने गुरुवार की देर रात बैरक में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से कनपटी में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। लक्ष्मी 2017-18 बैच की दारोगा थी। वह सुपौल शहर के कचहरी रोड, वार्ड 11 निवासी त्रिलोक प्रसाद साह की पुत्री थी। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में सनसनी फैल गयी। आनन-फानन में सिटी एसपी अशोक प्रसाद, सदर एसडीपीओ कृष्ण नंदन प्रसाद, विवि थाना प्रभारी सत्य प्रकाश झा व अन्य थानों के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। सिटी एसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि छानबीन की जा रही है।
सिटी एसपी ने कहा कि यह घटना पुलिस परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। इस घटना से हम सभी मर्माहत हैं। हम लोगों ने युवा और कर्मठ पदाधिकारी को खो दिया है। लक्ष्मी के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। उनका बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। जानकारी के अनुसार लक्ष्मी दो भाई और दो बहन थी। वह अविवाहित थी और तीसरे नंबर पर थीं। घटना के वक्त उनके कान में ईयरफोन लगा हुआ था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना से पहले मोबाइल फोन पर उनकी किसी से बात हुई थी। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।
You Might Also Like
तेजस्वी यादव का मास्टरस्ट्रोक: राहुल गांधी के सामने खुद को CM उम्मीदवार बताया
पटना बिहार में आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर चल रही अटकलें...
राहुल-तेजस्वी संग अखिलेश की गरज, ‘इंडिया’ तोड़ेगा चुनावी तीन तिगाड़ा
आरा बिहार में एसआईआर के खिलाफ जारी राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में शनिवार को सपा अध्यक्ष और यूपी...
गणेश पंडाल में असमाजिक तत्वों का हंगामा, पूजा सामग्री फेंकी, दी जान से मारने की धमकी
जांजगीर-चांपा जिले के कुरदा गांव में असामाजिक तत्वों ने गणेश पंडाल में जमकर उपद्रव किया . नशे में धुत युवकों...
खगड़िया न्यायालय परिसर में बनेगा बहुमंजिला कर्मचारी आवास, 16.40 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
पटना बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को बताया कि राज्य सरकार ने खगड़िया जिले के गोगरी अनुमंडलीय व्यवहार...