राजस्थान में ओमिक्रॉन संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आई दिल्ली निवासी महिला को भी हुआ कोरोना
नई दिल्ली
राजस्थान में ओमिक्रॉन संक्रमित मिले एक व्यक्ति के संपर्क में आई दक्षिणी दिल्ली निवासी महिला भी कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई है। महिला को लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल की आइसोलेशन फैसिलिटी में शिफ्ट किया जा रहा है। अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उसके संपर्क में आने वालों का पता लगाया जा रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि महिला गुरुवार को कोविड पॉजिटिव मिली है। उसने कभी विदेश यात्रा नहीं की, उसके परिवार के 17 सदस्यों को भी होम क्वारंटाइन में रखा गया है। महिला को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया जा रहा है और उसका नमूना जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) भेजा गया है।
दिल्ली में रविवार को ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया था, जिसमें तंजानिया से दिल्ली पहुंचा और कोविड टीके की दोनों खुराक ले चुका 37 वर्षीय एक व्यक्ति संक्रमित मिला था। रांची निवासी मरीज ने दो दिसंबर को कतर एयरवेज की उड़ान से तंजानिया से दोहा और वहां से दिल्ली की यात्रा की थी। वह एक हफ्ते तक दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में रहा। उसे हल्के लक्षण हैं। जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए 17 में से 12 सैंपल के नतीजे रविवार को जारी किए गए। उनमें से 11 निगेटिव पाए गए।
You Might Also Like
कांग्रेस दफ्तर के बाहर भाजपा का हंगामा, पीएम मोदी से जुड़े बयान पर माफी की मांग
नई दिल्ली बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वोटर अधिकार यात्रा के मंच से अपशब्दों का इस्तेमाल...
मुंबई दौरे पर अमित शाह, लालबाग के राजा के किए दर्शन, गणेशोत्सव की रौनक में हुए शामिल
मुंबई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुंबई दौरे पर पहुंचे हैं। उन्होंने परिवार के साथ अलग-अलग जगहों पर गणेशोत्सव में...
मांडविया बोले – अब वक्त है ‘गर्व से स्वदेशी’ बनने का
नई दिल्ली केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने शनिवार को नई दिल्ली...
कांग्रेस की अमर्यादित टिप्पणी पर भड़के असम CM सरमा, बोले- शर्मनाक और निंदनीय
गुवाहाटी असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि...