रायपुर
वृंदावन गौठान का निरीक्षण छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत डॉ. रामसुंदर दास ने राजनांदगांव जिले के ग्राम अंजोरा में आदर्श गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान में निर्मित संरचनाओं एवं महिला स्वसहायता समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने गेंदा फूल की खेती, सब्जी बाड़ी, मत्स्य पालन, फलदार वृक्ष, वृक्षारोपण, वर्मी कम्पोस्ट, मशरूम उत्पादन, बांस शिल्प कार्य, चारागाह के साथ स्वसहायता समूह के कार्यों के लिए निर्मित शेड का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप अंजोरा के गौठान को मॉडल गौठान के रूप में विकसित किया गया है। गौठान का नाम वृंदावन रखकर इस गौठान को वास्तविक मूर्तरूप दिया गया है।
गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष मन्ना यादव ने कहा कि अंजोरा गौठान ने अपनी मल्टीएक्टिविटी के लिए पूरे प्रदेश में अलग पहचान बनाई है। शासन द्वारा आने वाले समय में गौठान में गोबर से पेंट बनाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ एसके ओझा ने आदर्श वृंदावन गौठान अंजोरा की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान गौठान समिति के अध्यक्ष, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं महिला स्वसहायता समूह की सदस्य भी उपस्थित थीं।
You Might Also Like
छत्तीसगढ़ सरकार ने डीएपी की कमी पूरा करने पुख्ता वैकल्पिक व्यवस्था की
रायपुर, देश में डीएपी खाद के आयात में कमी के चलते चालू खरीफ सीजन में राज्य में डीएपी की आपूर्ति...
रायपुर में स्थापित होगा अत्याधुनिक बायोटेक इंक्युबेशन सेंटर: मुख्यमंत्री साय की विशेष पहल पर 20.55 करोड़ की स्वीकृति
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि की...
छत्तीसगढ़ में एक साथ दो कोर्स करने वाले छात्रों को HC से बड़ा झटका, कहा- परीक्षा कार्यक्रम बदलवाने का नहीं है अधिकार
बिलासपुर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने परीक्षा कार्यक्रम बदलवाने की याचिका के मामले में एक अहम निर्णय दिया है। निर्णय में...
सरगुजा में एक प्रसूता ने 3 बच्चों को जन्म दिया, महिला ने दो अलग-अलग अस्पतालों में इन बच्चों को जन्म दिया
अंबिकापुर बलरामपुर जिले के रामानुजगंज क्षेत्र के एक छोटे से गांव देवीगंज की रहने वाली सूरजमणी ने हाल ही में...