भोपाल
उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुजनों की भीड़ में एक महिला चोर घुस गई और उसने गुजरात से आए एक परिवार की महिला को शिकार बनाया। दांतों से उसके गले की चेन को काटकर 17 ग्राम की सोने की चेन चुरा ली। सीसीटीवी में उसकी करतूत कैद हो गई और महिला की यह वीडियो वायरल हो गई है। बताया जाता है कि गुजरात के सावरकाठा जिले के विशाल राकेश भाई मिस्त्री अपनी मां हेमा और अन्य लोगों के साथ शुक्रवार की रात महाकाल मदिर परिसर के ओंकारेश्वर मंदिर के दर्शन करने आए थे। विशाल का कहना है कि मंदिर के दर्शन के पहले उनकी मां के गले में सोने की चेन और उसमें पेंडल भी था लेकिन जब दर्शन करके लौटे तो चेन गले में नहीं थी।
सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध महिला चोर कैद
सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से देखा तो पीली साड़ी पहने एक महिला हेमा बेन के गले से दांत से चेन को काटती दिखाई दी। इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई तो उन्होंने जिन महिलाओं के होने पर संदेह हुआ, उनसे पूछताछ की गई लेकिन सोने की चेन नहीं मिली। गुजरात के परिवार के साथ हुई चोरी की घटना में काफी देर बाद एफआईआर दर्ज की गई। उल्लेखनीय है कि इसके पहले नवरात्रि के दौरान भी गढ़कालिका माता मंदिर से ऐसा ही फुटेज सामने आया था जब दर्शन के लिए लाइन ने लगी महिला ने दांत से श्रद्धालू महिला के गले से चैन काट ली थी।
You Might Also Like
जबलपुर-सिवनी राष्ट्रीय राजमार्ग 44 में बड़ी सड़क दुघर्टना, श्रमिकों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक की मौत
सिवनी जबलपुर-सिवनी राष्ट्रीय राजमार्ग 44 में शुक्रवार दोपहर बड़ी सड़क दुघर्टना हो गई। श्रमिकों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को...
अब मध्यप्रदेश में सीधे ऑनलाइन दर्ज होगा वजन, मंडियों में तौल-कांटे की जानकारी अब ई-अनुज्ञा पोर्टल पर मिलेगी
भोपाल प्रदेश की मंडियों में तौल-कांटे से तौल की जानकारी ई-अनुज्ञा पोर्टल पर कैप्चर होगी। इसके लिए तौल-कांटों को ई-...
खालवा में 50 करोड़ रूपये से बनेगा सी.एम. राईज स्कूल: जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह
भोपाल खंडवा जिले के खालवा में 50 करोड़ रुपए से सी.एम. राईज स्कूल बनाया जाएगा। इसमें 100 सीटर छात्रावास...
जयंत पुलिस ने नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर उसके साथ अनैतिक कार्य करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता, जिला सिंगरौली के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा, एवं नगर...