मुंबई
महाराष्ट्र में गुरुवार को कोविड-19 के 5,225 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64,11,570 हो गई जबकि 154 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 135567 तक पहुंच गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में 5,557 मरीजों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 62,14,921 हो गई है। महाराष्ट्र में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 57,579 हो गई है। संक्रमण से ठीक होने की दर 96.93 प्रतिशत हो गई है जबकि मृत्यु दर 2.11 प्रतिशत है। महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में पिछले चार दिनों में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। महाराष्ट्र में अब तक 5,17,14,950 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है, जिसमें से 2,25,870 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गयी।
अहमदनगर जिले में सर्वाधिक 762 नये मामले सामने आए। इसके बाद सतारा जिले में 707 नये रोगी मिले। सतारा जिले में ही बीते 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक 37 मरीजों की मौत हुई। राज्य के आठ क्षेत्रों में से बीते 24 घंटे में पुणे क्षेत्र में सर्वाधिक 67 रोगियों की मौत हुई जबकि कोल्हापुर क्षेत्र में संक्रमण के कारण 39 लोगों की जान गयी। राजधानी मुंबई में इस दौरान कोविड-19 के 282 नये मामले सामने आए जबकि पांच रोगियों की मौत हो गई।
You Might Also Like
उधमपुर में CRPF बंकर वाहन हादसा, 2 जवान शहीद, 12 घायल
उधमपुर जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया. यहां सीआरपीएफ का एक बंकर व्हीकल दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसा...
आरती अरुण साठे की नियुक्ति पर घमासान, बॉम्बे हाईकोर्ट में नियुक्ति को लेकर विपक्ष ने खड़े किए सवाल
मुंबई बॉम्बे हाई कोर्ट में अधिवक्ता और भाजपा की पूर्व प्रवक्ता आरती अरुण साठे की बतौर न्यायाधीश नियुक्ति को लेकर...
मोदी का चीन दौरा तय! 2019 के बाद पहली बार एससीओ समिट में होंगे शामिल
नई दिल्ली पीएम मोदी चीन दौरा 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के...
IMD का अलर्ट: 12 अगस्त तक हो सकती है मूसलाधार बारिश, इन जिलों के लिए सख्त चेतावनी
उत्तराखंड उत्तराखंड में इस समय मौसम लगातार खराब बना हुआ है और स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। भारतीय...