स्टाइलिश लुक के लिए हमेशा नए की तलाश में रहने वाली महिलाओं के बीच स्टाइलिश पेंडेट्स का खासा क्रेज है। गल्र्स की यह चाहत पूरी हो रही है ज्वैलरी व गिफ्ट शॉप्स में, जहा मौजूद है पेंडेट्स की ढेरों नई वैरायटीज।
व्हाइट मेटल पेंडेट
व्हाइट मेटल पेंडेट आपको हर डिजाइन व शेप में मिल जाएंगे, लेकिन आप पर कैसा फबेगा, यह ड्रेस पर भी निर्भर करेगा। व्हाइट पेंडेट आप थ्रेड चेन में पहन सकती है। सफेद चमकदार होने के कारण इसका अलग ही लुक आता है।
जंक पेंडेट
इस समय जंक पेंडेट अपने डल और सोबर कलर से महिलाओं को खूब लुभा रहे है। कापर के ब्राउन, ब्लैक और यलो जैसे शेड्स के पेंडेट अट्रैक्टिव लुक देते है। इन पेंडेट को डिफरेंट लुक देने के लिए कॉपर चेन या मोती की माला का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
ब्लैक मेटल पेंडेट
इन पेंडेट की विशेषता है कि यह हर तरह की चेन पर फिट हो जाते है। इन्हें स्टाइलिश लुक देने के लिए इनमें कई चेन डाल कर भी पहना जा सकता है। यह डिफरेट शेप व हर साइज में अच्छे लगते है।
बीड एंड पर्ल पेंडेट
मॉर्केट में लार्ज सिंगल बीड और क्रिस्टल बॉल वाले पेंडेट भी यूनीक स्टाइल में उपलब्ध है। बीड एंड पर्ल पेंडेट जींस टॉप और सलवार सूट पर परफेक्ट लगते है। इनको डिफरेट लुक देती है अटैच मोती व क्रिस्टल की माला। भारी-भरकम ज्वैलरी को दरकिनार कर सिंपल व गार्जियस लुक चाहती है तो पेंडेट्स बेहतर विकल्प हो सकते है।
You Might Also Like
इन पौधों को जरूर बनाएं अपने किचन गार्डन का हिस्सा
आपका किचन किसी खजाने से कम नहीं। यह वो जगह है जहां हर बीमारी का इलाज मिलता है और हर...
पुराने लहंगे के लुक को यूं बदलें ट्रेंडी स्टाइल में
अगर आप अपनी शादी के लहंगे को कई बार पहन चुकी हैं और अब उसे पहनते- पहनते बोर हो चुकी...
ढीले-ढाले कपड़े आजकल बहुत चलन में हैं, दशक बीत गए, मगर कम नहीं हुआ ओवरसाइज कपड़े का चलन
नई दिल्ली अब वो वक्त गया जब हम फैशन की बात करते थे और हमारे दिमाग में अक्सर चमकदार, फिटेड...
होली के त्योहार पर आउटफिट का चुनाव बेहद खास होता है, पहनें ये स्टाइलिश आउटफिट्स, लगेंगे खूबसूरत
नई दिल्ली होली के त्योहार पर आउटफिट का चुनाव बेहद खास होता है क्योंकि इस दिन रंगों के साथ मस्ती...