शुक्रवार की सुबह राजधानी भोपाल में बादलों का डेरा,तेज बारिश से मौसम सुहाना
भोपाल
कई जिलों रात से ही बारिश हो रही है। राजधानी भोपाल में रात से तेज हवाएं चल रही थीं। साथ ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे। सुबह से गरज-चमक के साथ तेज बारिश होनी लगी है। इसके साथ ही दिन के उजाले में भी अंधेरा है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में पहले ही बताया है कि प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना है।
दरअसल, मार्च की शुरुआत में ही प्रदेश का तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक था। मौसम अभी से ही तपने लगा था। बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि अभी गेहूं की फसल कटने का टाइम है। बारिश की वजह से इन फसलों को नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग की मानें तो कई जगहों पर आंधी के आसार भी बन रहे हैं।
राजधानी भोपाल में गुरुवार को भी अधिकतम तापमान में 35 डिग्री सेल्सियस के पार रहा है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में 13 मार्च को भी कई जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं, बारिश की ज्यादा संभावना ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, भोपाल, होशंगाबाद और सागर संभाग में है। गुरुवार को पचमढ़ी, जबलपुर और छिंदवाड़ा में भी बारिश हुई थी।
You Might Also Like
उज्जैन में हुआ ‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ी’ का अनावरण, 24 घंटे के बजाय 30 घंटे का दिन
उज्जैन शहर में अनोखी घड़ी का अनावरण किया गया, जो वैदिक समय प्रणाली पर आधारित है। 'विक्रमादित्य वैदिक घड़ी' नाम...
महाराष्ट्र में सीटों का जल्द बंटवारा होना चाहिए : अबू आसिम आजमी
मुंबई मुंबई के मानखुर्द शिवाजी नगर से सपा विधायक एवं महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने कहा कि इंडिया...
बाबू जंडेल का बयान कहीं कांग्रेस के लिए ‘आत्मघाती गोल’ न बन जाए!
भोपाल कांग्रेस के नेता के विवादित बयान का एक मामला मध्य प्रदेश में सामने आया है। जहां उपचुनाव से पहले...
भारतीय टीम इस बार भी बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में बेहतर प्रदर्शन कर मेजबानों को हैरान करेगी : शार्दुल ठाकुर
मुंबई भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को उम्मीद है कि इस बार भी भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर सीरीज...