भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में पौधारोपण किया। उन्होंने बेल का पौधा लगाया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी मती साधना सिंह चौहान उपस्थित थीं।
मुख्यमंत्री चौहान ने आमजन से भी पौधे लगाने का आव्हान किया है ताकि पृथ्वी पर हरियाली बढ़े। हमारा भोपाल शहर काफी हरा-भरा है, लेकिन बाग-बगीचों को अच्छी प्रजातियों के वृक्षों से सज्जित करने का कार्य निरंतर चलना चाहिए।
बेल का महत्व
बेल को बिल्व का वृक्ष भी कहा जाता है। अनुसंधान में इसके विभिन्न गुणों के बारे में जानकारी मिली है, जिसके अनुसार बेल पत्र पानी में डालकर स्नान करने से सात्विकता बढ़ती है। बेल पत्र का रस लगाकार आधे घंटे बाद नहाने से शरीर की दुर्गंध दूर होती है। संधिवात में पत्ते गर्म करके बांधने से सूजन और दर्द में राहत मिलती है। पत्तों के रस में मि मिलाकर पीने से अम्लपित्त में आराम मिलता है। बरसात के मौसम में होने वाली सर्दी-खांसी और बुखार के लिए बेल पत्र के रस में शहद मिलाकर सेवन करना लाभकारी माना गया है। मधुमेह में तोज बिल्व पत्र अथवा सूखे पत्तों का चूर्ण खाने से रोग नियंत्रित होता है। बेल पत्र का सेवन मन को एकाग्रता प्रदान करता है और ध्यान केन्द्रित करने में सहायता मिलती है। इसके पत्तों का काढ़ा पीने से हृदय भी मजबूत होता है। भगवान शिव को भी श्रद्धापूर्वक बेल पत्र चढ़ाया जाता है।
You Might Also Like
MP में फल, सब्जी और खाद्य पदार्थ बेचने वालों को तोहफ़ा, अब मुफ्त होगा पंजीयन
भोपाल मध्य प्रदेश में फेरी लगाने वालों के लिए एक जरूरी खबर है। प्रदेश में फल, सब्जी और खाद्य पदार्थ...
ग्वालियर में मां-बेटी की हत्या करने वाले आरोपित तीन दिन की रिमांड पर, पुलिस कराएगी घटना का रिक्रियेशन
ग्वालियर गार्डन होम्स में मां बेटी की हत्या करने वाले चारों आरोपितों को पुलिस ने तीन दिन की रिमांड पर...
उज्जैन में अमानक पटाखा बेच रहे व्यापारी पर कार्रवाई, पुलिस ने गोदाम किया सील
उज्जैन उज्जैन पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा त्यौहारों के मद्देनजर जिले में अवैध पटाखों की बिक्री की जांच और दोषियों पर...
महिला किसान रेखा पन्द्राम को मिला गौ आधारित जैविक खेती में द्वितीय पुरस्कार
डिण्डौरी डिण्डौरी जिले के विकासखण्ड मेंहदवानी के ग्राम फुलवाही निवासी भारतीय किसान संघ डिण्डौरी की महिला संयोजिका को समर्पण सेवा...