Latest Posts

मध्य प्रदेश

कृषि मंत्री  पटेल ने प्रदेशवासियों को दी महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएँ

5Views

भोपाल

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री   कमल पटेल ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शुभकामनाएँ और बधाई दी। मंत्री  पटेल गुरुवार को भोपाल एवं हरदा के विभिन्न धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित हुए। विभिन्न स्थलों पर उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंत्री  पटेल गुरुवार सुबह बागसेवनिया के निकट अमरनाथ धर्मार्थ सेवा समिति द्वारा आयोजित साईं पालकी यात्रा में सम्मिलित हुए। इसके बाद कृषि मंत्री हरदा के लिए रवाना हुए और रेहटी- नसरुल्लागंज के बीच रामगढ़  स्थित शिव मंदिर में रुके। मंदिर में उन्होंने भगवान का रुद्राभिषेक किया। इसके पश्चात  पटेल हरदा के सिद्धेश्वर भगवान की पालकी यात्रा में सम्मिलित हुए। उन्होंने हरदा की ड्रीमलैंड कॉलोनी में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पौध-रोपण कर  लोगों से पर्यावरण की रक्षा के लिए ज्यादा-से-ज्यादा पौधे लगाने और  पर्व-त्योहारों पर पौध-रोपण की परंपरा विकसित करने का आह्वान किया।

admin
the authoradmin