भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज ट्राइडेंट समूह के चेयरमेन राजेंद्र गुप्ता और अन्य पदाधिकारियों ने भेंट की। यह समूह बुधनी में स्पिनिंग मिल का संचालन कर रहा है। साथ ही समूह नए निवेश प्रस्ताव के अनुसार कृषि आधारित कम्पोजिट मिल की स्थापना का इच्छुक है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में गत डेढ़ दशक में नवीन औद्योगिक निवेश के फलस्वरूप युवाओं को रोजगार में आसानी हुई है। सशक्त अधोसंरचना से उद्योगों के विकास में सहयोग मिला है। उन्होंने ट्राइडेंट समूह द्वारा निवेश के नवीन प्रस्ताव पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उद्योग संवर्धन के लिए लागू नीति के प्रावधानों के अनुसार पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव संजय शुक्ला भी उपस्थित थे।
समूह के अध्यक्ष गुप्ता ने बताया कि समूह द्वारा कौशल विकास कार्यक्रम और अर्न, लर्न एंड ग्रो के सिद्धांत पर गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं, जिसका लाभ युवाओं को मिल रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी समूह कार्य कर रहा है।
क्या है नया प्रस्ताव
नए प्रस्ताव के अनुसार समूह द्वारा आगामी 2 से 3 वर्ष में 6500 करोड़ रूपये के निवेश की योजना है, जिसमें लगभग 15 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। गन्ना और कपास उत्पादन के प्रति किसानों को प्रेरित कर कृषि आधारित औद्योगिक इकाई की स्थापना के प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री चौहान से समूह के चेयरमैन गुप्ता के अलावा डायरेक्टर सुपूजा बहल, अरुण गोयल और अमित अग्रवाल ने भी भेंट एवं चर्चा की।
You Might Also Like
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक नहीं रहे, राममनोहर लोहिया अस्पताल में हुआ निधन
नई दिल्ली पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया है। उनका लंबे समय दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में...
पूर्व CM को श्रद्धांजलि, पेंशन मुद्दे पर गरमाई सियासत, विपक्ष का वॉकआउट
भोपाल मध्य प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का आज सातवां दिन है। झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देकर...
भारत रूस से तेल खरीदे, ये हमारी मर्जी थी – ट्रंप के बयान से उजागर हुआ अमेरिकी पाखंड
नई दिल्ली पिछले कुछ हफ्तों से वैश्विक कूटनीति और व्यापार के मंच पर एक नया तूफान खड़ा हो गया है।...
कुबेरेश्वर धाम में भगदड़: पं. प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा से पहले 2 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
सीहोर मध्य प्रदेश के सीहोर मे स्थित कुबेरेश्वर धाम में भगदड़ मचने से 2 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई।...