Latest Posts

मनोरंजन

नव्या को डेट कर रहे हैं मीजान जाफरी

11Views

कुछ समय से अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा और जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी के रिलेशन को लेकर काफी खबर चल रही है। दोनों के डेटिंग की खबर बीटाउन में जोरों पर है। पिछले दिनों नव्या के इंस्टाग्राम पोस्ट पर मीजान के रिएक्शन ने लोगों के इस अंदाजे को और बल दिया है। अब नव्या और मीजान के डेटिंग की खबर पर मीजान के पापा जावेद जाफरी का रिएक्शन आया है। जावेद जाफरी ने टाइम्स आॅफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में नव्या संग बेटे के रिश्ते पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा- लोगों को बस कंटेंट चाहिए। किसी का अच्छा दोस्त होना को हमेशा कुछ और ही समझा जाता है। ये बच्चे एक साथ बड़े हुए हैं। मेरी बेटी और नव्या स्कूल के समय से दोस्त हैं। उनका एक ही फ्रेंड सर्कल है। उन्होंने आगे कहा- उनका फ्रेंड्स का कॉमन ग्रुप है। बल्कि सारा अली खान और मीजान भी एक ही स्कूल में थे। वे घर आते थे और सुबह के 3 बजे तक बैठेते थे। वे हमेशा एक साथ रहते हैं इसलिए उन्हें लिंकअप करना आसान है। मीजान जाफरी ने भी नव्या को डेट करने की खबर को नकारा था। उन्होंने कहा था कि वे एक ही फ्रेंड सर्कल के हैं और नव्या उनकी बहन की बेस्टी हैं और एक बहुत अच्छी दोस्त है। मीजान ने ये भी कहा था कि वे किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं। मालूम हो कि मीजान संग नव्या के रिलेशनशिप को लेकर नव्या के इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद से चर्चा होने लगी थी। दरअसल, नव्या ने अपनी सोलो फोटोज शेयर की थी जिसपर मीजान ने पूछा था कि ये फोटोज किसने लिए थे। मीजान और नव्या के इस कन्वर्सेशन के बाद से ही उनकी डेटिंग की खबरें शुरू हो गई थीं।

admin
the authoradmin