जयपुर
प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस एक बार फिर निकाय की सरताज के रूप में उभर कर सामने आई हैं। प्रदेश में चौथे चरण के 90 नगर निकायों में अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर से बाजी मार ली है। कांग्रेस ने 48 निकायों में अपने कब्जा जमाया है। जबकि बीजेपी 37 निकायों में ही अपने बोर्ड बना सकी है। आपको बता दें कि 28 जनवरी को 90 निकायों में हुए चुनावों में जहां बीजेपी 25 निकायों पर आगे रही । वहीं कांग्रेस को 19 सीटों पर स्पष्ट बहुमत मिला है। वहीं कांग्रेस ने यह दावा किया था कि वो 90 में से 50 बोर्डों पर अपना कब्जा जमाएंगे। लगभग निकाय चुनाव में इस दावे में कांग्रेस सफल भी हुई है। क्योंकि जहां 48 स्थानों पर कांग्रेस ने अपना बोर्ड स्थापित किया है। वहीं बताया जा रहा है दो स्थानों में निर्दलीयों की ओर से जो बोर्ड बनाया गया है, वो कांग्रेस समर्थित है। उल्लेखनीय है कि निकाय चुनाव में सीएम अशोक गहलोत के निर्देशों पर निकाय चुनाव में जी के लिए प्रदेश के कई कई मंत्री और विधायकों ने अपनी ताकत झोंक रखी थी। वहीं बीजेपी ने भी सभी स्थानों पर पूरा जोर लगा रखा था।
You Might Also Like
जेपी नड्डा के बाद किसे मिलेगी BJP की बागडोर ? कप्तान बनने की रेस में ये 7 नाम
नईदिल्ली भारतीय जनता पार्टी अपना अगला अध्यक्ष चुनने जा रही है। हालांकि, पार्टी शीर्ष पद के लिए किसे...
तमिलनाडु सरकार ने अब बजट से हटा दिया ₹ का सिंबल, BJP भड़की
चेन्नई भाषा को लेकर तमिलनाडु और केंद्र सरकार के बीच जारी विवाद में एक नया मोड़ आ गया है। तमिलनाडु...
प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत को ऐतिहासिक बताया
नई दिल्ली पीएम मोदी ने हरियाणा के लोगों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा स्थानीय निकाय चुनावों में भारी जीत...
ममता बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी की टिप्पणी की आलोचना की, लोकतंत्र स्थायी है, लेकिन कुर्सी नहीं, कुर्सी का सम्मान करें
कोलकाता पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी की टिप्पणी की...