कोरोना का असर अभी भी कम नहीं हुआ है। फिर भी आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी अब काम पर लौट आए है। इतना ही नहीं सेलेब्स तो छुट्टियां मनाने देश-विदेश के अलग-अलग शहरों में जा रहे है। वैसे, इन दिनों मालदीव बॉलीवुड सेलेब्स का फेवरेट डेस्टिनेशन बना हुआ है। ज्यादातर सेलेब्स यहां एन्जॉय कर नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम अली खान के साथ मालदीव में वेकेशन मनाकर लौटी है। वहीं, इन दिनों आलिया भट्ट अपने दोस्तों के साथ यहीं छुट्टियां मना रही है। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की है, जिसमें वे बिकिनी पहने समुंदर किनारे बैठी नजर आ रही है। आपको बता दें कि आलिया जल्दी ही कपूर खानदान की बहू बनने वाली है। आलिया इन दिनों हॉलिडे मूड में हैं। आलिया, शाहीन भट्ट, आकांक्षा रंजन कपूर और अनुष्का रंजन कपूर के साथ मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही है।आकांक्षा रंजन ने सोशल मीडिया पर इस ट्रिप की फोटो शेयर की है। आलिया कभी पूल में तो कभी समुंदर में अपनी गर्लगैंग के साथ मौज-मस्ती करती नजर आ रही है। आलिया ने इंस्टाग्राम पर बिकिनी फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह काफी हॉट नजर आ रही हैं। फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- नीले समुद्र और एक मीन। प्रिंटेड बिकिनी और खुले बालों में संमुदर किनारे आलिया धूप का आनंद हे रही है। वे पानी में बैठी कुछ विचार कर रही है। आलिया अपनी खास सहेलियों के साथ यहां आई है। अपनी दोस्त आकांक्षा को किस करते वे बेहद खुश नजर आ रही है। आलिया ने वेकेशन मनाते कई सारी फोटोज अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर की है। एक फोटो में वे फ्रेंड के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही है। आलिया को अक्सर अपने होने वाली सास नीतू सिंह के साथ देखा जाता है। कुछ दिनों दोनों पुराने बंगले कृष्णाराज में चल रहे कंस्ट्रक्शन वर्क का मुआयना करने पहुंच थी। दोनों ने ही कुछ वक्त इस घर में बिताया था और यहां चल रहे काम का मुआयना किया था। आलिया को आखिरी बार महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सड़क 2’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त लीड रोल में थे। हालांकि, फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया जल्दी रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वे एसएस राजामौली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘आरआरआर’ में भी नजर आएंगी।
You Might Also Like
रान्या राव को विमानतल पर मदद करने का DGP पिता ने दिया था निर्देश, कॉन्स्टेबल का खुलासा
बेंगलुरु गोल्ड स्मगलिंग केस में गिरफ्तार कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव (Ranya Rao) को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. एयरपोर्ट पर...
बेटी को चकाचौंध से दूर रख रही है दीपिका पादुकोण
मुंबई, बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पिछले साल मां बनी थीं और तब से वह फिल्मों से ब्रेक लेकर मदरहुड एंजॉय...
मालदीव में छुट्टियां मना रही रकुल प्रीत
मुंबई, बालीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अपने पति, निर्माता-अभिनेता जैकी भगनानी के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। यहां...
रणबीर कपूर ने बताया, क्यों बचते थे वो रंगों के त्योहार से
मुंबई, होली और रंगपंचमी का उत्साह इस समय अपने चरम पर है। देशभर में आम लोगों से लेकर राजनेता और...