भोपाल
किसानों को लेकर जनवरी में जिलों से लेकर प्रदेश स्तर तक प्रदर्शन करने के बाद अब कांग्रेस फिर से आंदोलन की रणनीति बना रही है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ की कोर टीम के साथ ही किसान कांग्रेस भी रणनीति बनाने में जुटी है। किसान कांग्रेस ने 9 फरवरी को इसके लिए बैठक बुलाई है।
दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस प्रदेश भर में भी इस आंदोलन को लगातार चलाने के मूड में है। इसके चलते ही प्रदेश में किसान आंदोलन में अब नया क्या किया जाए, कैसे इस आंदोलन के जरिए प्रदेश के किसानों को कांग्रेस से जोड़ा जाए। इसे लेकर रणनीति बनाई जा रही है। किसान कांग्रेस ने 9 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बैठक बुलाई है। इस बैठक में किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों से आगे की रणनीति के तहत क्या किया जाए, इसे लेकर सुझाव मांगे जाएंगे। जिसकी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को दी जाएगी। इधर कमलनाथ की कोर टीम भी किसान आंदोलन को आगे और कैसे चलाया जाए, इसे लेकर प्लान बना रही है। किसान कांग्रेस और अपनी कोर टीम से प्लान आने के बाद कमलनाथ इसे फाइनल कर सकते है। कांग्रेस किसी भी सूरत में पार्टी के पदाधिकारियों को किसान आंदोलन से जोड़े रखना चाहती है। इसलिए फरवरी में भी उसके प्रदर्शन लगातार जारी रहेंगे। वहीं किसान कांग्रेस 9 फरवरी को राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपेगा।
You Might Also Like
भारत आएंगे फुटबॉल लीजेंड मेसी, मुंबई में 14 दिसंबर को होगा खास इवेंट
नई दिल्ली/ब्यूनस आयर्स अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी दिसंबर में भारत दौरे पर आएंगे। मेसी 14 साल के लंबे...
चित्रकूट: पूर्व कांग्रेस विधायक के घर नौकरानी की खुदकुशी में बड़ा खुलासा, पत्नी पर केस दर्ज
सतना चित्रकूट में कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी के निवास पर काम करने वाली 24 साल की नौकरानी सुमन...
भोपाल: ‘मछली गैंग’ से जुड़े लोगों के गन लाइसेंस होंगे रद्द, क्राइम ब्रांच ने भेजा रिकॉर्ड
भोपाल एमडी ड्रग्स में पकड़े गए यासीन अहमद और उसके परिवार के सदस्यों के शामिल होने के बाद क्राइम ब्रांच...
पानीपत नगर निगम में 11 अगस्त को सीनियर-डिप्टी मेयर चुनाव, 5 अगस्त को पार्षदों की शपथ
पानीपत पानीपत नगर निगम में बीते 5 महीनों से खाली पड़े सीनियर और डिप्टी मेयर के पदों के लिए अब...