चंडीगढ़
केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान यूनियनों ने शनिवार को राष्ट्रव्यापी 'चक्का जाम' किया। इस दौरान पंजाब के लुधियाना शहर से हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां पर हो रहे किसानों के चक्का जाम के दौरान एक ट्रैक्टर में लगे झंडे में भिंडरावाले जैसे शख्स की तस्वीर दिखी है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या सच में चक्का जाम में भी खालिस्तानी तत्व घुसपैठ करने में कामयाब रहे?
दरअसल शनिवार को एएनआई न्यूज एजेंसी की ओर से लुधियाना में किसानों के चक्का जाम का एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में एक ट्रैक्टर पर झंडा लगा है, जिसमें जरनैल सिंह भिंडरावाले जैसे शख्स की तस्वीर नजर आ रही है।
पंजाब और हरियाणा में किसानों ने जाम की सड़कें
पंजाब और हरियाणा में किसान निकायों से जुड़े प्रदर्शनकारी किसानों ने शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर स्टेट और नेशनल हाइवे पर चक्का जाम किया। इसके कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। भारती किसान यूनियन (एकता उग्रहां) के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरिकलां ने कहा कि वे पंजाब के संगरूर, बरनाला और बठिंडा समेत 15 जिलों के 33 स्थानों पर सड़कें जाम कर रहे हैं।
You Might Also Like
अमेरिका ने 7 महीने में 1700+ भारतीयों को देश निकाला, पंजाब-हरियाणा से सबसे अधिक
चंडीगढ़ अमेरिका ने साल 2025 यानी 7 महीने में अब तक कुल 1,703 भारतीय नागरिकों को देश से निर्वासित (डिपोर्ट)...
रॉबर्ट वाड्रा को राउंड 28 अगस्त तक कोर्ट में पेश होने का नोटिस, ED ने बताया ‘स्पष्ट मनी लॉन्ड्रिंग केस’
नई दिल्ली दिल्ली की एक अदालत ने रॉबर्ट वाड्रा को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने वाड्रा का ये नोटिस...
एमपी में फिर लौटेगा मानसून का तेवर, 3-4 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट; भोपाल-इंदौर में आज भी बूंदाबांदी
भोपाल मध्यप्रदेश में बीते एक सप्ताह से हो रही झमाझम बारिश के बाद शुक्रवार को लोगों ने राहत की सांस...
रखरखाव कार्य के कारण रविवार से दोनों मार्गों पर अमरनाथ यात्रा स्थगित
श्रीनगर, जम्मू कश्मीर में हाल में हुई भारी बारिश के बाद अमरनाथ यात्रा मार्ग पर रखरखाव कार्य किए जाने के...