चीन के जो बाइडन के राष्ट्रपति बनते ही निकले पंख, ट्रंप के समय की नीतियों पर जमकर सुनाया
पेइचिंग
जो बाइडन के अमेरिका का नया राष्ट्रपति बनते ही चीन के पंख निकल आए हैं। उसने बाइडन प्रशासन के साथ अपने पहले संपर्क में अमेरिकी नीतियों को लेकर जमकर सुनाया। चीन ने अमेरिका से दो टूक कहा है कि उसे ट्रंप के कार्यकाल के दौरान की पेइचिंग के प्रति आक्रामक नीतियों में तुरंत सुधार करना चाहिए। चीन ने यह भी कहा कि अमेरिका के साथ उसके संबंधों में ताइवान सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दा है। अपने कार्यकाल के दौरान ट्रंप अमेरिका-चीन संबंधों के सभी मुद्दों पर आक्रामक रूप से आगे बढ़े थे। इन मुद्दों में व्यापार युद्ध, विवादित दक्षिण चीन सागर पर चीन के दावे को चुनौती देना, ताइवान को उसकी लगातार धमकी, शिनजियांग में उइगर मुस्लिमों को हिरासत में रखना, कोरोना वायरस को ‘चीनी वायरस’ बताना शामिल हैं।
अमेरिकी विदेश मंत्री ने चीनी राजनयिक से की बात
अमेरिका के नवनियुक्त विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन और वरिष्ठ चीनी राजनयिक यांग जिएची ने शनिवार को फोन पर बातचीत के दौरान उन मुद्दों पर चर्चा की जो अगले चार वर्षों में दुनिया की दो शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं के बीच संबंधों को आकार देंगे। ब्लिंकन ने यांग से कहा कि बाइडन प्रशासन चीन को अंतरराष्ट्रीय प्रणाली के दुरुपयोग के लिए जिम्मेदार ठहराएगा। उन्होंने यांग के समक्ष शिनजियांग, तिब्बत और हांगकांग और म्यामांर में मानवाधिकारों के उल्लंघन का मुद्दा उठाया।
चीन ने कड़ाई से रखा अपना पक्ष
चीनी राजनयिक ने कहा कि दोनों पक्षों को एक दूसरे के मूल हितों और राजनीतिक प्रणाली के विकल्पों का सम्मान करना चाहिए। सत्तारूढ़ चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की पोलितब्यूरो के एक सदस्य और सीपीसी के विदेश मामलों के आयोग के कार्यालय के निदेशक यांग ने चीन के प्रति ट्रंप प्रशासन द्वारा अपनाई गई कठोर नीतियों के स्पष्ट संदर्भ में कहा कि अमेरिका को उस समय हुई गलतियों को सुधारना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका को चीन के साथ बिना किसी संघर्ष तथा टकराव के संबंधों को आपसी सम्मान तथा सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ाने पर काम करना चाहिए।
ताइवान को लेकर चीन सख्त, अमेरिका भी अड़ा
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने यांग के हवाले से बताया कि चीन-अमेरिका संबंधों में ताइवान बहुत महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दा है। यांग ने विवादित दक्षिण चीन सागर से जुड़े एशिया-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका से रचनात्मक भूमिका निभाने का आग्रह किया। म्यामांर में हुए सैन्य तख्तापलट पर ब्लिंकन और यांग के अलग-अलग विचार थे। ब्लिंकन ने जहां म्यामां में सैन्य तख्तापलट की निंदा की और सैन्य सरकार के खिलाफ प्रतिबंधों की चेतावनी दी तो वहीं यांग ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को म्यामां मुद्दे के उचित समाधान के लिए एक उपयुक्त बाहरी माहौल बनाना चाहिए।
You Might Also Like
महिला अफसरों का पुरुष कैदियों पर आया दिल, वर्दी में छेद करवा स्टोर रूम में बनाए रिलेशन, 40 बर्खास्त
लंदन जेल में कैदियों को इसलिए बंद किया जाता है कि वे अपनी गलतियों पर पछताएं और सलाखों से निकलने...
अटलांटिक काउंसिल थिंक टैंक ने करवाया सर्वेक्षण, अंतरिक्ष में चलेंगी मिसाइलें, गिरेगा परमाणु बम…
वॉशिंगटन दुनिया में जियो-पॉलिटिकल हालात काफी खतरनाक रास्ते पर मुड़ चला है। यूक्रेन युद्ध के बाद दुनिया कई बार परमाणु...
समय से 5 मिनट पहले बुलाया ऑफिस, ओवरटाइम के लिए कंपनी को देने पड़ गए करोड़ों
टोक्यो जापान को समय के लिए सबसे ज्यादा पाबंद देश माना जाता है. यहां पर इन दिनों एक अनोखा मामला...
फ्लाइट में 30 हजार फीट की ऊंचाई पर एक-एक कर कपड़े उतारने लगी महिला
ह्यूस्टन “इस तरह की घटनाएं पहले कभी-कभार ही सुनने को मिलती थी, पर आज कल तो यह आम ही हो...