भोपाल
प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ आरक्षक और प्रधान आरक्षकों के सेवाकाल से पुलिस मुख्यालय अपडेट होने जा रहा है। पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में एक दिन के भीतर सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर इनकी जानकारी तत्काल भेजने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस मुख्यालय की प्रशासन शाखा ने सभी पुलिस अधीक्षकों को लिखा है कि जिन आरक्षकों का सेवाकाल एक जनवरी 2021 तक दस साल पूरी हो गई है साथ ही इन्होंने पुलिस के बुनियादी प्रशिक्षण उत्तीर्ण कर लिए हो। ऐसे सभी आरक्षकों की जानकारी पुलिस मुख्यालय को भेजी जाए। वहीं प्रधान आरक्षक जो एक जनवरी 2021 को अपनी सेवा के बीस साल पूरे कर चुके हो और आरक्षक से पदोन्न हुए उन्हें कम से कम तीन साल हो चुके हों, ऐसे सभी प्रधान आरक्षकों की जानकारी पुलिस मुख्यालय भेजी जाए।
इसके साथ ही जिलो में आरक्षक और प्रधान आरक्षक की स्वीकृत संख्या भी पुलिस अधीक्षकों को बताना होगी। वहीं उपलब्ध आरक्षक एवं प्रधान आरक्षकों की संख्या एवं इनके खाली पड़े हुए पदों की भी जानकारी पुलिस मुख्यालय को आज भी भिजवाना होगी।
You Might Also Like
अतिवृष्टि से प्रभावितों के हर पल साथ है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
अतिवृष्टि से प्रभावितों के हर पल साथ है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव राहत एवं बचाव के लिए उठाए जा...
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने में आशा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
सागर उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं...
मध्यप्रदेश में चलेगा हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान
2. "मध्यप्रदेश में दोहरी जागरूकता का अभियान: घर-घर तिरंगा और स्वच्छता का संदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किये निर्देश...
बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा मिला A” ग्रेड
बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा मिला A" ग्रेड बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय को NAAC द्वारा मिला 'A'...