रायपुर
सोशल मीडिया पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर सवाल दागा तो राहुल गांधी ने भी उनके सवाल पर सवाल दाग दिया। इन दोनों राष्ट्रीय नेताओं के मध्य हुए वाक युद्ध के बाद राज्य में कांग्रेस ने पोस्टर युद्ध की शुरूआत करते हुए जगह-जगह पर अपने नेता के कथन के समर्थन में पोस्टर चिपका दिए।
मामला मंगलवार का है कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की पत्रकार वार्ता होने वाली थी। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पर उनसे कुछ सवाल पूछे? पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों ने उनसे नड्डा द्वारा पूछे गए सवालों के बारे में उनसे उत्तर जानना चाहा। राहुल गांधी ने उलटकर पत्रकारों से पूछा कि ये नड्डा कौन हैं? वे हिंदुुस्तान के प्रोफेसर तो हैं नहीं कि उनकी हर बात का जवाब दूं।
इस बयान के बाद देश भर में कांग्रेस का सोशल मीडिया विभाग सक्रिय हो गया है। वरिष्ठ नेताओं से लेकर कनिष्ठ कार्यकतार्ओं के सोशल मीडिया हैंडल पर यह सवाल उठाया जाने लगा। रायपुर में युवा कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने सादे पेपर पर इस सवाल का प्रिंट निकाला और शहर की कई दीवारों पर चिपका आए। थोड़ी देर में उसकी तस्वीरें छत्तीसगढ़ कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट से जारी कर दी गईं।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा इसे जनता का रिएक्शन बता रहे हैं। बिस्सा ने कहा, भाजपा की हरकतों से लोगों में गुस्सा है। सरकार में आने के सात साल बाद भी ये लोग अपनी जिम्मेदारियों से भागने के लिए विपक्ष के नेताओं से सवाल पूछ रहे हैं। इस मामले में भी जैसे ही सोशल मीडिया में नड्डा कौन है? अभियान शुरू हुआ लोग बढ़ चढ़कर मजे लेने लगे। जयवर्धन कहते हैं कि यह अभियान कल टॉप ट्रेंड में रहा। यह जनता की भागीदारी के बिना संभव नहीं था।
You Might Also Like
रायपुर : हरित विकास की दिशा में ग्रामीण क्षेत्रों की भूमिका सबसे महत्त्वपूर्ण-उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
रायपुर छत्तीसगढ़ में हरित विकास को जनभागीदारी से साकार करने की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल करते हुए आज भारतीय...
नये शिक्षकों की भर्ती जल्द शुरू, जानिए कितने पद होंगे खाली
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य में अब भी शिक्षकों की आवश्यकता बनी हुई है। इसे ध्यान...
18 अगस्त से NHM कर्मियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध तेज
रायपुर प्रदेश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों ने 18 अगस्त से अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन...
पाकिस्तान-पंजाब ड्रग नेटवर्क पर रायपुर पुलिस का शिकंजा: 9 गिरफ्तार, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त
रायपुर रायपुर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पंजाब से जुड़े मुख्य सप्लायर सहित रायपुर के...