उत्तर प्रदेश

मुरादनगर हादसे के पांचों आरोपियों को लखनऊ जेल में किया गया शिफ्ट

 लखनऊ                   
कोरोना के चलते इन्हें राम स्वरूप इंजीनियरिंग कालेज में बनाई गई अस्थायी जेल में रखा गया है। इन्हें लखनऊ में सुनवाई के लिए लाया गया है।गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित श्मसान घाट कांड के पांचों आरोपियों को लखनऊ की जिला जेल में शिफ्ट किया गया है। आरोपियों को अधिशाषी अधिकारी निहारिका सिंह चौहान, ठेकेदार अजय त्यागी के अलावा संजय गर्ग, चंद्रपाल और आशीष हैं। पांचों आरोपियों को गाजियाबाद की डासना जेल से लखनऊ जिला जेल में शिफ्ट किया गया है। अस्थायी जेल में बन्द सभी आरोपियों की कोरोना जांच कराई गई है। 

निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद इन्हें जिला जेल में शिफ्ट किया जाएगा। मुरादनगर हादसे के अगले दिन गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी को पुलिस कस्टडी में एक महिला द्वारा जूते से पीट दिया था। पुलिस अजय त्यागी का मेडिकल कराने के लिए अस्पताल लेकर आई थी, तभी महिला ने उसे जूते से पीट दिया। इस महिला के पिता की मौत श्मशान घाट हादसे में हो गई है।बता दें कि बीते 3 जनवरी को मुरादनगर में श्मशान की छत गिरने के कारण 25 लोगों की मौत हो गई थी। 
पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र के उखलारसी गांव में एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर परिजन और सगे संबंधी मृत व्यक्ति को दाह संस्कार के लिए श्मशान घाट लेकर पहुंचे थे। परिजन मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार कर ही रहे थे तभी श्मशान घाट की छत भरभरा कर गिर गई।

admin
the authoradmin