पटना
राजद उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा कि सुशील मोदी कुछ भी बोलते हैं। कहा कि किसान आंदोलन पर उनका ताज़ा आरोप है कि कांग्रेस पार्टी फंडिंग कर रही है। राजद उपाध्यक्ष बोले कि इसके पहले सुशील मोदी ने कहा था कि इस आंदोलन के पीछे खालिस्तानी आतंकवादियों का हाथ है।
कहा कि रोज बोलने की आदत ने सुशील जी के व्यक्तित्व को अगंभीर बना दिया है। कहा कि सुशील जी बताएं कि संवैधानिक व्यवस्था के हिसाब से कृषि राज्य के अधिकार क्षेत्र का विषय है तो तीन कृषि कानूनों पर अध्यादेश लाने से पहले क्या राज्य सरकार से सहमति ली गई थी।
तिवारी ने कहा कि सुशील जी जब बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री थे, तभी मोदी सरकार ने हमारी कृषि के चरित्र में आमूलचूल बदलाव वाले तीनों क़ानून बनाए। हम सुशील जी से यह भी समझना चाहते हैं कि इन कानूनों के लिए अध्यादेश जैसी आपातकालीन व्यवस्था के प्रयोग की हड़बड़ी क्या थी। इतनी हड़बड़ी कि बिल पर विचार के लिए उसे प्रवर समिति में ले जाने तक के लिए सरकार तैयार नहीं हुई। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सीमाओं को घेरकर बैठे किसानों का यह आंदोलन अभूतपूर्व है।
You Might Also Like
करंट से कांपी पिकअप वैन: भीषण हादसे में 5 कांवड़ियों की मौत, 4 घायल
पटना भागलपुर में भीषण हादसे में पांच कांवरियों की मौत हो गई। वहीं चार कांवरियों की हालत गंभीर है। घटना...
दलितों-आदिवासियों की आवाज थे शिबू सोरेन– लालू यादव ने दी श्रद्धांजलि
पटना राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन...
दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर सीएम नीतीश शोकाकुल, बोले- समाज और राजनीति को भारी क्षति
पटना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर गहरी शोक संवेदना...
भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, जाम से जनजीवन प्रभावित
रोहतास रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरी मठिया के समीप सोमवार को एक तेज रफ्तार कार की टक्कर...