भोपाल
जनजातीय एवं अनुसूचित-जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह ने कहा है कि सामाजिक संस्थाओं को प्रदेश के विकास के लिये आगे आकर काम करने की जरूरत है। सुश्री मीना सिंह आज उमरिया जिले के मानपुर में साहू समाज संस्थान और कर्मा सेवा संस्थान द्वारा बनाये जाने वाले बहुद्देश्यीय भवन के भूमि-पूजन के बाद सामाजिक सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। इस मौके पर उन्होंने भवन निर्माण के लिये अपनी विधायक निधि से 10 लाख रुपये की राशि दिये जाने की भी घोषणा की।
जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार निर्धन वर्ग के कल्याण के लिये लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में वर्ष 2024 तक प्रदेश के सभी पात्र व्यक्तियों को आवास दिलाये जायेंगे। उन्होंने साहू समाज के सामाजिक कल्याण के कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम को साहू समाज के राष्ट्रीय समन्वयक श्री के.के. लहपुरे ने भी संबोधित किया। उन्होंने बताया कि बहुद्देश्यीय भवन में छात्रावास और धर्मशाला की व्यवस्था रहेगी।
You Might Also Like
नानाखेड़ा स्टेडियम में 50 करोड़ की लागत से बनाए जाएंगे एस्ट्रो टर्फ और पेवीलियन : मुख्यमंत्री डॉ यादव
उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन में बैडमिंटन प्रति अच्छा वातावरण बन रहा है। उज्जैन के...
रीवा को मिली एक और नई ट्रेन की सौगात
रीवा उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि विन्ध्य क्षेत्र उन्नति और प्रगति की ओर सतत अग्रसर है। रीवा को...
विकास के साथ संस्कृति, संस्कार, धर्म और आध्यात्म आवश्यक : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
विकास के साथ संस्कृति, संस्कार, धर्म और आध्यात्म आवश्यक : उप मुख्यमंत्री शुक्ल विकास तभी पूर्ण जब साथ हों संस्कृति,...
भारतीय त्यौहारों की बात ही निराली है, हमारे उत्सव हमारी संस्कृति के जीवंत उत्सव हैं: राज्य मंत्री श्रीमती गौर
भारतीय त्यौहारों की बात ही निराली है, हमारे उत्सव हमारी संस्कृति के जीवंत उत्सव हैं: राज्य मंत्री श्रीमती गौर भारतीय...